दिल्लीः रिश्वत लेने के आरोप में एटीएस टीम का इंस्पेक्टर सस्पेंड

दिल्ली में नकली सिक्के बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले एटीएस टीम के इंस्पेक्टर समरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.

Advertisement
आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड

राम किंकर सिंह / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

दिल्ली में नकली सिक्के बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले एटीएस टीम के इंस्पेक्टर समरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. इंस्पेक्टर समरपाल सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप है. इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है.

डीसीपी एम.एन. तिवारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर समरपाल सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस जांच कर रही है. दरअसल पिछले दिनों पुलिस ने बवाना के इंडस्ट्रियल एरिया में बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा था.

Advertisement

छापे में पुलिस ने फैक्ट्री से 5 और 10 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद की थी. साथ ही सिक्के बनाने वाली मशीनों को भी जब्त किया था. आरोप है कि इंस्पेक्टर समरपाल सिंह ने दर्ज एफआईआर से एक आरोपी का नाम हटाने के लिए रिश्वत की मांग की. आरोपी रिश्वत देने के लिए भी तैयार हो गया.

इंस्पेक्टर समरपाल सिंह ने आरोपी से एटीएम के जरिए रिश्वत की रकम निकलवाई. वहीं आरोपी ने पुलिस के आला अधिकारियों से इंस्पेक्टर समरपाल सिंह की शिकायत भी कर दी. आरोपी ने पुलिस को जो सबूत सौंपे वह शुरूआती जांच में सही पाए गए. साथ ही पुलिस को लिए जाने के भी पुख्ता सबूत मिल गए.

इंस्पेक्टर और आरोपी के बीच बातचीत की फोन रिकार्डिंग भी पुलिस ने बरामद कर ली. जिसके बाद रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर समरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया. फिलहाल विजिलेंस की टीम मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »