रुड़की से ISIS के चार आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली और हरिद्वार अर्धकुंभ मेले में हमले की थी साजिश

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी हरिद्वार अर्धकुंभ मेले के दौरान आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. उत्तराखंड पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी अखलाक और तीन अन्य को धर दबोचा गया. इन आतंकियों के निशाने पर दिल्ली एनसीआर भी था.

Advertisement
अखलाक और तीन अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी अखलाक और तीन अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी

मुकेश कुमार / अरविंद ओझा

  • रुड़की,
  • 20 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रुड़की से अखलाक समेत ISIS के चार आतंकियों को पकड़ा है. इनके निशाने पर राजधानी दिल्ली के अलावा हरिद्वार का अर्धकुंभ भी था. मुख्य आरोपी आतंकी का नाम अखलाक बताया जा रहा है. इसके साथ ही तीन अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रॉ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में इन्हें गिरफ्तार किया. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में छापेमारी जारी है. सूत्रों के मुताबिक इन्होंने दिल्ली एनसीआर में रेकी की थी. इसके अलावा हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेले के दौरान बड़े आतंकी हमले की साजिश थी. गिरफ्तार किए गए आतंकियों को दिल्ली लाकर इनसे पूछताछ की जा रही है.

उत्तराखंड पुलिस ने पाकिस्तान के एक संदिग्ध आतंकी नावीद के बारे में भी अलर्ट जारी किया है. वह पिछले साल मई में यूपी के शामली में आया था. उसके बाद वह गायब हो गया. कुंभ मेले के मद्देनजर पूरे राज्य में संदिग्ध आतंकी से संबंधित अलर्ट जारी किया गया है.

बताते चलें कि पिछले दिनों अल कायदा के एक आतंकी हरियाणा से गिरफ्तार किया गया था. वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है, जो दुबई के रास्ते पाकिस्तान पहुंचा था. उससे पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सूचनाएं मिलीं.

Advertisement

सूत्रों ने बताया था कि जनवरी 2014 में अब्दुल दुबई के रास्ते पाकिस्तान गया था. वहां करांची में कुछ दिन रुकने के बाद मंसेरा में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली. जनवरी 2015 में भारत वापस आ गया. वह कटक से गिरफ्तार अब्दुर रहमान के संपर्क में था.

भारत पर आतंकी संगठनों की नापाक नजर लगातार गड़ी हुई है. इस साजिश में अब अल कायदा भी शामिल हो गया है. लेकिन अल कायदा की साजिश को पुलिस ने बेनकाब कर दिया. एक-एक करके अलकायदा के कई आतंकवादी गिरफ्तार हो चुके हैं.

ऐसे हुआ था खौफनाक साजिश का खुलासा
पिछले साल अल कायदा इंडिया सब कॉन्टिनेंट के मुखिया मुहम्मद आसिफ को ने गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद आतंक की उस खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है, जिसके तहत अल कायदा भारत में अपनी जड़े जमाने की कोशिश में लगा है.

कटक से गिरफ्तार हुआ था अब्दुर रहमान
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ओडिशा के कटक से अल कायदा के ही दूसरे आतंकी अब्दुर रहमान को भी कब्जे में ले लिया था. दोनों भारत में अल कायदा के लिए जमीन तैयार कर रहे थे. आसिफ मूल रुप से यूपी के संभल का रहने वाला है, जबकि अब्दुर रहमान कटक का.

मजबूत कर रहे थे अल कायदा का नेटवर्क
मुहम्मद आसिफ तो बकायदा अल कायदा के गढ़ अफगानिस्तान से ट्रेनिंग लेकर भारत लौटा था. दिल्ली और आसपास के इलाकों में अल कायदा का नेटवर्क तैयार कर रहा था. वहीं, अब्दुर रहमान ओडिशा और झारखंड में आतंकी संगठन का आधार मजबूत करने की कवायद में जुटा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement