यूपीः दहेज के लालच में रेत दिया नवविवाहिता का गला

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बार फिर एक नवविवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई. ससुरालियों ने नवविवाहिता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी पति और परिवार के अन्य लोग फरार हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

Advertisement
यूपी के मुजफ्फरनगर की घटना यूपी के मुजफ्फरनगर की घटना

राहुल सिंह / BHASHA

  • मुजफ्फरनगर,
  • 13 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बार फिर एक नवविवाहिता दहेज की भेंट चढ़ गई. ससुरालियों ने नवविवाहिता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी पति और परिवार के अन्य लोग फरार हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

घटना मुजफ्फरनगर के सिकरेदा गांव की है. मृतका का नाम सरिता था. मृतका के परिजनों के मुताबिक, सरिता की शादी इसी साल अप्रैल में गांव के ही रहने वाले राजकुमार से हुई थी. शादी के कुछ वक्त बाद ही राजकुमार और उसके माता-पिता की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे.

Advertisement

जिसके बाद शुक्रवार को अचानक सरिता गायब हो गई. गांववालों ने पुलिस को सरिता के गायब होने की सूचना दी. पुलिस ने फौरन सरिता के ससुर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ससुर ने सरिता की गला रेतकर उसका शव एक नाले में फेंकने की बात कुबूल कर ली.

मामला खुलते ही सरिता का पति और परिवार के अन्य लोग फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. नवविवाहिता की मौत से उसका में है. वहीं गांव वालों को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर राजकुमार का परिवार दहेज के लालच में इतना अंधा कैसे हो सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »