दिल्ली से सटे फरीदाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धार 376 के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद में रहने वाली एक युवती की दो साल पहले सुधीर नामक युवक से दोस्ती हुई थी. सुधीर ने उससे कहा था कि वह उसे प्यार करता है और उससे शादी करेगा. एक माह पहले उसने उसे एसआरएस मॉल में बुलाया.
युवती का आरोप है कि मॉल में उसने अपनी बनाया. इसके बाद ये सिलसिला जारी रहा. युवती ने जब शादी की बात कही तो वह मुकर गया. इसके बाद उसने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी.
मुकेश कुमार / BHASHA