5 साल की मासूम के हाथ-पांव बांधकर 3 नाबालिगों ने किया गैंगरेप

बिहार के बक्सर जिले के बगेनगोला थाना क्षेत्र में एक मासूम के साथ नाबालिगों द्वारा गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके हिरासत में ले लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजकर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
बिहार के बक्सर जिले की वारदात बिहार के बक्सर जिले की वारदात

मुकेश कुमार / IANS

  • बक्सर,
  • 03 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

बिहार के बक्सर जिले के बगेनगोला थाना क्षेत्र में एक मासूम के साथ नाबालिगों द्वारा गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके हिरासत में ले लिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजकर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के बगेनगोला थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची सोमवार शाम अपने दरवाजे के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस का एक 10 साल का बच्चा उसे बहलाकर अपने घर ले गया. उसने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया. तीनों ने मासूम के हाथ-पांव बांध दिए और उसके साथ गैंगरेप किया.

Advertisement

थाना प्रभारी दीपक राम ने बताया कि आरोपी जब बच्ची को अपने घर ले जा रहा था, उस वक्त कुछ लड़कों ने उसे देख लिया था. उन्होंने इसकी जानकारी मासूम के परिजनों को दी. परिजन जब उसके घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो देखा कि बच्ची के हाथ-पांव बंधे थे और वह दर्द से कराह रही थी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »