राजस्थानः बाल सुधार गृह से 15 किशोर भागे

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक राजकीय किशोर सुधार गृह से 15 बच्चे भाग गए. इस खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पुलिस फरार हुए बच्चों की तलाश कर रही है पुलिस फरार हुए बच्चों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • जयपुर,
  • 08 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक राजकीय किशोर सुधार गृह से 15 बच्चे भाग गए. इस खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में राजकीय किशोर स्थित है. जहां कई आपराधिक मामलों में के आरोपी बच्चों को अदालत के आदेश पर रखा जाता है. वर्तमान में वहां कई बच्चे बंद हैं. बुधवार की देर शाम सुधार गृह से 15 बच्चे भाग निकले.

Advertisement

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये सारे किशोर सुधार गृह के मुख्य द्वार से उस वक्त भाग निकले, जब बुधवार की देर शाम गेट खुला था. बच्चों के होने के खुलासा हाजिरी लगाने के वक्त हुआ.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर सुधार गृह के अधीक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस फरार हुए किशोरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »