बिहार: 12 साल की बच्ची ने तोड़ दिया पौधा, पड़ोसी ने केरोसीन डालकर जला दिया

12 साल की बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था, कि उसने पड़ोसी के यहां लगे सब्जी के एक पौधे को उखाड़ लिया. इसी बात से गुस्साए पड़ोसी ने मासूम बच्ची पर हमला बोल दिया. 

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सौरभ कुमार

  • बेगूसराय ,
  • 20 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST
  • केरोसिन डालकर लगाई आग
  • पुलिस जुटी मामले की जांच में
  • अस्पताल में चल रहा इलाज 

बिहार के बेगूसराय में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई. यहां एक 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. बच्ची को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि बच्ची द्वारा पड़ोसी के घर से सब्जी का एक पौधा उखाड़ लिया गया था, इसी बात को लेकर पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट भी की. 

Advertisement

बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के शिवरौना गांव की रहने बच्ची शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान बच्ची ने पड़ोस के रहने वाले सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी के छोटे से पौधे को उखाड़ दिया. जब पड़ोसी ने पौधा उखड़ा हुआ देखा, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया. 

बताया गया है कि आरोपी सिकंदर उसकी पत्नी और बेटी ने बच्ची को पकड़ लिया. पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी. आग लगने से मासूम बच्ची छटपटाने लगी. अन्य पड़ोसियों ने पार्वती को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही बच्ची की मां भी अस्पताल में पहुंच गई. वहीं घायल लड़की की मां अनीता ने बताया कि सिकंदर से जमीन को लेकर भी उसका विवाद चल रहा है. 

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बेगूसराय निशीत प्रिया ने बताया कि सब्जी का पौधा उखाड़ने को लेकर पड़ोसी पर जलाने का आरोप है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »