सीरिया: 24 घंटों के दौरान मारे गए 100 विद्रोही

सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो में पिछले 24 घंटों के दौरान 100 से अधिक विद्रोही सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए. टेलीविजन चैनल पैन-अरब-अल मयादीन की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि विद्रोहियों की पकड़ वाले अलेप्पो के दक्षिणी हिस्से में सीरिया की वायुसेना ने बमबारी की है.

Advertisement
सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़

मुकेश कुमार

  • दमिश्क,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो में पिछले 24 घंटों के दौरान 100 से अधिक विद्रोही सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए. टेलीविजन चैनल पैन-अरब-अल मयादीन की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि विद्रोहियों की पकड़ वाले अलेप्पो के दक्षिणी हिस्से में सीरिया की वायुसेना ने बमबारी की है.

इस संघर्ष की शुरुआत अलकायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट द्वारा सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में किए गए हमले के बाद हुई. सीरिया सरकार ने इन हमलों को संघर्ष विराम का उल्लंघन करार दिया. नुसरा फ्रंट अमेरिका-रूस की मध्यस्थता में हुए समझौते से अलग हो गया है, लेकिन यह कुछ अन्य विद्रोही समूहों के साथ है, जिन्होंने समझौते को माना है.

इराकी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के आंतकवादियों से भीषण लड़ाइयां लड़ीं हैं. इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर के हीत शहर में सुरक्षा बलों ने लड़ाई के दौरान आईएस के कब्जे से काफी इलाके आजाद करा लिए हैं. इसमें करीब 35 आईएस आतंकवादी मारे गए और उनके कई वाहन बर्बाद हो गए हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सुरक्षा बल और सुन्नी जनजातीय लड़ाके संयुक्त रूप से हीत शहर से आईएस आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए आक्रामक अभियान जारी रखे हुए हैं. यह शहर राजधानी बगदाद से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. लड़ाई में सुरक्षा बल के आठ जवान भी मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए.

सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी नेतृत्व में गठबंधन सेना के विमानों के समर्थन से सुरक्षा बलों ने भीषण लड़ाई के बाद जुहोर, कदसियाह जिलों और हीत जिले के पश्चिमी भाग शुहादा पर कब्जा कर लिया. हीत शहर में हजारों नागरिक फंसे हुए थे. उन्हें निकलने का मौका देने के लिए विगत कुछ दिनों से सुरक्षा बलों ने अपना अभियान धीमा कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »