दिल्ली: होटल में महिला का यौन उत्पीड़न, राजस्थान पुलिस का कांस्टेबल समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूर को आदर्श नगर थाने में यौन उत्पीड़न के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस कर्मचारी एक होटल पहुंचे और 32 साल की पीड़ित महिला से जानकारी ली. महिला का कहना था कि उसे उसके एक परिचित ने एक होटल में बुलाया था, जहां उसके दो दोस्त भी पहले से रुके थे.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:07 AM IST

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित एक होटल में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में जांच की तो एक आरोपी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल निकला. महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांस्टेबल समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. महिला का दावा है कि उसे होटल बुलाया गया था. वहां कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया गया. जब वह बेहोश हो गई तो उसका यौन उत्पीड़न किया गया.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूर को आदर्श नगर थाने में यौन उत्पीड़न के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस कर्मचारी एक होटल पहुंचे और 32 साल की पीड़ित महिला से जानकारी ली. महिला का कहना था कि उसे उसके एक परिचित ने एक होटल में बुलाया था, जहां उसके दो दोस्त भी पहले से रुके थे. उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई. बाद में उन सभी ने उसका यौन उत्पीड़न किया. महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया और काउंसलिंग भी कराई गई.

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

इस संबंध में थाना आदर्श नगर में केस दर्ज किया गया. मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी राजस्थान पुलिस में काम करता है. आरोपी का नाम तारा चंद्र बताया गया है. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »