पुलिस कॉन्स्टेबल दूल्हे को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, दूसरी लड़की संग फेरों से पहले शादी में हाई वोल्टेज ड्रामा

सुबह तक इस मामले को लेकर गांव में बेहद गर्मागर्मी बनी रही और अंत में ये फैसला लिया गया कि लड़के पक्ष की गलती की वजह से यह सब कुछ हुआ है, जिसके बाद शादी तोड़ दी गई और लड़के पक्ष से लड़कीवालों की शादी में हुई खर्च की भरपाई करने को कहा गया. 

Advertisement
मंडप से दूल्हे को उठा ले गई प्रेमिका. (सांकेतिक तस्वीर) मंडप से दूल्हे को उठा ले गई प्रेमिका. (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • कांकेर ,
  • 13 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर पदस्थ युवक ने अपनी प्रेमिका को धोखे में रखकर दूसरी युवती से शादी करने बारात लेकर पहुंच गया था लेकिन उसकी प्रेमिका ने फिल्मी अंदाज में एंट्री मारी और दूल्हे को मंडप से उठा ले गई. 

पूरा घटनाक्रम जिला मुख्यालय के नजदीक एक गांव का है. 10 मई को राजिम क्षेत्र से बारात आई हुई थी. पूरा परिवार शादी के जश्न में था तभी एक युवती वहां पहुंची और दूल्हे को मंडप से ही उठा लिया. अचानक हुई इस घटना से सभी हैरान रह गए, मौके पर मौजूद दुल्हन के परिजनों और ग्रामीणों ने जब उक्त युवती से इसका कारण जानना चाहा और युवती ने जो कहानी बताई उसके बाद सभी के पैर तले जमीन ही खिसक गई. 

Advertisement

युवती ने बताया, लड़के से उसकी दोस्ती 3 साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया. लड़के ने उससे शादी का वादा भी किया था लेकिन अचानक उसे पता चला कि वह कांकेर में किसी और से शादी कर रहा है जिसके बाद वो यहां पहुंची है. घटना के बाद शादी तुरंत रोक दी गई और लड़के पक्ष के लोगों के साथ लड़की पक्ष की देर रात तक बैठक चलती रही. 

सुबह तक इस मामले को लेकर गांव में बेहद गर्मागर्मी बनी रही और अंत में ये फैसला लिया गया कि लड़के पक्ष की गलती की वजह से यह सब कुछ हुआ है, जिसके बाद शादी तोड़ दी गई और लड़के पक्ष से लड़कीवालों की शादी में हुई खर्च की भरपाई करने को कहा गया. 

Advertisement

लड़केवालों की तरफ से लड़की पक्ष को शादी की तैयारी में खर्च हुई रकम देने के आश्वासन के बाद बारात को लौटा दिया गया. दूल्हे की प्रेमिका को भी वापस भेज दिया गया है. हालांकि, शहर के नजदीक हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की थाने में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »