ढाई साल तक छुपाए रखी शादी की बात, मर्डर के बाद अब निक्की की बहन और पेरेंट्स ने कही ये बात

साहिल और और निक्की 2018 से एक दूसरे को जानते थे. दोनों उत्तम नगर में कोचिंग के दौरान मिले थे. इसके बाद दोनों ने ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में अलग अलग कोर्सेस में एडमिशन लिया. दोनों लिव इन में रहने लगे. दोनों ने अक्टूबर 2020 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी. हालांकि, शुरुआत में साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह निक्की के साथ लिव इन में रहता था.

Advertisement
निक्की यादव और आरोपी साहिल गहलोत (फाइल फोटो) निक्की यादव और आरोपी साहिल गहलोत (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

दिल्ली के निक्की मर्डर केस में आरोपी साहिल ने मृतका निक्की से अक्टूबर 2020 में ही शादी कर ली थी. साहिल और निक्की ने ग्रेटर नोएडा के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. लेकिन निक्की और साहिल ने अपने अपने परिजनों से ये बात छिपाकर रखी थी. हालांकि, जब पिछले साल साहिल के घरवालों ने उस पर शादी का दबाव डाला, तो उसने परिजनों को निक्की से शादी की बात बताई थी. लेकिन घरवालों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और निक्की से छुटकारा पाने के लिए कहा. 

Advertisement

निक्की के परिजनों की नहीं थी शादी की जानकारी
 
निक्की के परिजनों को साहिल से रिश्ते और शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं थी. निक्की की बहन का दावा है कि उसे नहीं पता था कि निक्की और साहिल ने शादी कर ली है. उसे बस इतना पता था कि दोनों अच्छे दोस्त थे. उधर, निक्की के परिजनों ने भी बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. निक्की के परिजनों का कहना है कि अगर उन्हें रिश्ते के बारे में जानकारी होती, तो वे इसका विरोध नहीं करते. 

2018 से एक दूसरे को जानते थे

साहिल और और निक्की 2018 से एक दूसरे को जानते थे. दोनों उत्तम नगर में कोचिंग के दौरान मिले थे. इसके बाद दोनों ने ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में अलग अलग कोर्सेस में एडमिशन लिया. दोनों लिव इन में रहने लगे. दोनों ने अक्टूबर 2020 में आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी. हालांकि, शुरुआत में साहिल ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह निक्की के साथ लिव इन में रहता था. लेकिन अब उसकी निक्की के साथ शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. 

Advertisement

निक्की की हत्या से पहले साहिल के घर हुई थी मीटिंग

साहिल गहलोत निक्की को धोखा देकर चुपचाप दूसरी शादी करने की फिराक में था. उसने सगाई भी कर ली थी. लेकिन दो कॉमन फ्रेंड और सगाई की एक फोटो ने साहिल का पूरा खेल बिगाड़ दिया. सगाई की ये फोटो निक्की को भेजी गई थी. इसके बाद निक्की लगातार साहिल को फोन कर रही थी. लेकिन साहिल निक्की का फोन नहीं उठा रहा था. इसके बाद निक्की ने साहिल को मैसेज किया. निक्की ने इसमें लिखा कि वह वेन्यू पर आकर उसकी पोल खोल देगी. यह मैसेज देखकर साहिल परेशान हो गया. उसने तुरंत निक्की को फोन किया और कहा कि वह उससे मिलने आ रहा है और उसे सब कुछ समझाएगा. 

इसके बाद साहिल ने अपने पिता को निक्की की धमकी के बारे में बताया. इसके बाद वेन्यू पर ही साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह और उसके कजिन आशीष और नवीन ने मीटिंग की. वीरेंद्र सिंह ने साहिल से कहा कि वह जाकर ये मामला निपटाए. परिजनों ने गहलोत से कहा कि वह निक्की के पास जाए, वे लोग मेहमानों का ख्याल रख लेंगे. 

हत्या से लेकर शव फ्रिज में रखने तक की थी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, साहिल के पिता और उसके दोनों भाइयों को जानकारी थी कि उसने निक्की की हत्या कर दी. नवीन ने ही साहिल को निक्की का शव फ्रिज में रखने की सलाह दी थी. इसके बाद शाम को सभी लोग साहिल की शादी में शामिल हुए. 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »