पैगंबर पर विवादित टिप्पणी: 'मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रहीं', नवीन कुमार जिंदल ने पुलिस कमिश्नर को लिखा खत

नवीन कुमार जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. घर के बाहर कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं.

Advertisement
नवीन कुमार जिंदल (फाइल फोटो) नवीन कुमार जिंदल (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST
  • पैगंबर मोहम्मद पर की थी विवादित टिप्पणी
  • बीजेपी ने नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाल दिया है

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है. लेकिन उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है. इसके साथ ही नवीन कुमार जिंदल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखा है. इसके जरिए उन्होंने अनुरोध किया कि मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए. मेरे घर के आसपास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं.

Advertisement

नवीन कुमार जिंदल ने पुलिस कमिश्नर को लिखे खत में कहा कि मैंने 4 जून को आपके ऑफिस में लिखित शिकायत देकर बताया था कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग देशों से मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है. कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से मेरे निवास स्थान का पता टीवी चैनलों, सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया गया था. मैंने सोशल मीडिया और मुख्य धारा की मीडिया पर भी मेरी जानकारी सार्वजनिक ना करने की अपील की थी. 

नवीन कुमार जिंदल ने कमिश्नर को लिखे लेटर में कहा कि बाहरी देशों से मुझे और मेरे परिवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं. इतना ही नहीं, कई देशों के कट्टरपंथियों ने तो ये भी ऐलान किया है कि मेरे परिजनों को जान से मारने वाले को एक मिलियन की इनामी राशि दी जाएगी.

Advertisement

लेटर में नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि हम अपने घर के आसपास लगातार कुछ संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देख रहे हैं. हमारे पुराने अनुभव बहुत घातक हैं, जब हम पर आतंकी हमले हुए थे. उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा वापस दी जाए. संभव हो तो इसे बढ़ा दिया जाए. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »