नादिया रेप केस में बड़ी कार्रवाई, CBI ने की पहली गिरफ्तारी

पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई कथित रेप घटना में सीबीआई द्वारा पहली गिरफ्तारी कर ली गई है. जानकारी मिली है कि सीबीआई ने रंजीत मलिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इससे पहले बंगाल पुलिस भी इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है.

Advertisement
नादिया मामले में सीबीआई की पहली गिरफ्तारी (सांकेतिक फोटो) नादिया मामले में सीबीआई की पहली गिरफ्तारी (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 16 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST
  • बंगाल पुलिस ने भी दो लोगों को किया था गिरफ्तार
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी

पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई कथित रेप घटना में सीबीआई द्वारा पहली गिरफ्तारी कर ली गई है. जानकारी मिली है कि सीबीआई ने रंजीत मलिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इससे पहले बंगाल पुलिस भी इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है. तब टीएमसी नियंत्रित पंचायत के सदस्य समरेंद्र गायली का बेटा ब्रज गोपाल गयाली गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

जानकारी के लिए बता दें कि पहले नादिया केस की जांच बंगाल पुलिस द्वारा ही की जा रही थी. लेकिन बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. तब जोर देकर कहा गया था कि बंगाल पुलिस ने इस केस में कई जरूरी सबूत इकट्ठा नहीं किए. इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की गई कि पुलिस द्वारा पीड़िता के घर से खून से सनी हुई बेडशीट ही जब्त नहीं की गई. पीड़िता का अंतिम संस्कार भी जल्दबाजी में कर दिया गया जिस वजह से कई अहम सुराग छूट गए. 

आजतक से बात करते हुए पीड़िता का इलाज करने वाले डॉक्टर ने भी ये खुलासा किया था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि नाबालिग का रेप हुआ. उनके पास पीड़ित की मां आई थीं और सिर्फ पेट दर्द की दवा मांगी गई थी. उनकी माने तो नाबालिग की मौत की खबर भी उन्हें पीड़ित परिवार के पड़ोसी से मिली थी. ऐसे में उनकी तरफ से पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई.

Advertisement

अब सीबीआई के सामने यही चुनौती है कि तमाम सबूतों को इकट्ठा कर मामले में इंसाफ किया जाए. पहली गिरफ्तारी कर ली गई है और आने वाले दिनों में भी और भी लोगों से सवाल-जवाब संभव है. वैसे इस पूरे मामले में सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भी खूब बवाल हुआ है. इस घटना को लेकर ममता ने कहा था कि ऐसा दिखाया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की रेप की वजह से मौत हुई है. लेकिन आप इसे रेप कहेंगे. वो गर्भवती थी या फिर ये कोई लव अफेयर था? क्या इस पहलू पर जांच हुई है? मेरी पुलिस से बात हुई है. ये गलत हुआ है. पुलिस ने गिरफ्तारी की है. लेकिन मुझे बताया गया है कि लड़की का लड़के संग अफेयर था.

Rittik की रिपोर्ट

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »