पुरानी रंजिश के चलते युवक पर फायरिंग, 12 घंटों के अंदर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा

झालावाड़ के झालरापाटन शहर में पुरानी रंजिश के चलते चार बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने 12 घंटों के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

फिरोज़ खान

  • झालावाड़,
  • 23 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST
  • झालावाड़ में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग
  • गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल
  • 12 घंटों के अंदर चारों बदमाश गिरफ्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुरानी रंजिश के चलते देर रात एक युवक पर चार नामजद आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला झालरापाटन शहर की ममता गली इलाके का है. इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, फायरिंग में घायल हुए युवक को एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. दूसरी तरफ, गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि अजहर उर्फ गोली शुक्रवार की रात ममता गली में खड़ा था. तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगते ही गोलू घायल हो गया. और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

Advertisement

12 घंटे के अंदर गिरफ्तारी
मामले की जानकारी मिलते ही झालरापाटन थाना पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फायरिंग के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें भी रवाना की गईं. पुलिस ने सारे मामले मे 12 घंटे के अंदर सफलता हासिल करते हुए वारदात में शामिल चारों आरोपियों दीपू, कुलदीप, राहुल और अज्जू पंजाबी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोली लगने से घायल हुआ युवक.

पुलिस के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश का है. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. आरोपियों से भी पूछताछ जारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement