दिल्ली: 200 CCTV फुटेज तलाशने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, सरेआम युवक की हुई थी हत्या

दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में बीते 15 अगस्त के दिन हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अंबडेकर नगर इलाके में गौरव नाम के युवक की सिर में गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों शकील और संजय को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (सांकेतिक फोटो) दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (सांकेतिक फोटो)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST
  • 200 CCTV फुटेज तलाशने के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बिछाया था जाल
  • 15 अगस्त को युवक की हुई थी हत्या

दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में बीते 15 अगस्त के दिन हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अंबडेकर नगर इलाके में गौरव नाम के युवक सिर में गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों शकील और संजय गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश की वजह से गौरव की हत्या की गई थी.

Advertisement

आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डेढ़ सौ से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. मुखबिरों से पूछताछ की और फिर 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास 1 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और एक देसी तमंचा बरामद किया गया है.

बीते रविवार (15 अगस्त) के दिन अंबेडकर नगर इलाके में सरेआम गौरव नाम के शख्स की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच में थाना पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ के तीन अधिकारियों को लगाया गया था. अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई.

एक टीम करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. दूसरी टीम ने वारदात करने के तरीके के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश शुरू की. मुखबिरों से पूछताछ की गई और फिर जाकर पुलिस को शकील और संजय के बारे में जानकारी मिली.

Advertisement

पुलिस को यह पता लगा कि एक बार फिर यह दोनों अंबेडकर नगर इलाके में इसी तरीके से क़त्ल की वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद वहां पर पुलिस ने जाल बिछा दिया और जैसे ही दोनों बदमाश अंबेडकर नगर इलाके में पहुंचे पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पुलिस फिलहाल दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »