गैंग वॉर के चलते जिस्म में उतार दी आधा दर्जन गोलियां, दिल्ली में ऐसे हुआ गोगी गैंग के गुर्गे का मर्डर

Alipur Shootout: खौफजदा कर देने वाली यह वारदात बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में अंजाम दी गई. चार अज्ञात हमलावरों ने गोगी गैंग के मेंबर नरेंद्र को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि छह से सात गोलियां नरेंद्र के जिस्म में समां गईं.

Advertisement
शूटआउट के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है शूटआउट के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

Alipur Shootout: राजधानी दिल्ली का अलीपुर इलाका सोमवार को उस वक्त गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा, जब चार अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात गोगी गैंग के एक गुर्गे को सरेआम गोलियों से भून डाला. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके जिस्म को छलनी कर दिया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

Advertisement

खौफजदा कर देने वाली यह वारदात बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में अंजाम दी गई. चार अज्ञात हमलावरों ने गोगी गैंग के मेंबर नरेंद्र को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि छह से सात गोलियां नरेंद्र के जिस्म में समां गईं. कुछ उसे लेकर एसआरएचसी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने इस शूटआउट के बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया, जांच से पता चला है कि यह गिरोह की प्रतिद्वंद्विता का मामला है, क्योंकि नरेंद्र काफी समय से गोगी गिरोह के लिए काम करता था, लेकिन पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

डीसीपी (DCP) रवि कुमार सिंह ने इस हत्याकांड के बारे में आगे बताया कि दोपहर करीब दो बजे नरेंद्र, तरुण और अमित के साथ दयाल मार्केट में टाटा ऐस गाड़ी में बैठे थे, तभी चार लोग वहां पहुंचे और उनको निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस दौरान अमित मौके से भागने में सफल रहा, जबकि तरूण के पैर में तीन गोलियां लगीं हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

डीसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं. वे पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मर्डर केस के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. कुछ लोगों का मानना है कि गोगी गैंग भी इस हत्याकांड के बाद शांत नहीं बैठेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »