ड्रग्स केसः मनजिंदर सिरसा की शिकायत पर नप सकती हैं बॉलीवुड की कई हस्तियां

असल में मनजिंदर सिरसा ने एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर हुई तथाकथित ड्रग्स पार्टी को लेकर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जो शिकायत दी थी, ब्यूरो ने उसे गंभीरता से लेते हुए उस शिकायत पर जांच शुरू करने का भरोसा दिया है.

Advertisement
सिरसा ने एनसीबी से बॉलीवुड की एक बड़ी हस्ती के घर में रेव पार्टी होने की शिकायत की थी सिरसा ने एनसीबी से बॉलीवुड की एक बड़ी हस्ती के घर में रेव पार्टी होने की शिकायत की थी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST
  • दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हैं सिरसा
  • ड्रग्स मामले में पीएम मोदी को लिख चुके हैं पत्र
  • NCB ने सिरसा की शिकायत पर शुरू की जांच

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा की शिकायत में अगर ज़रा भी दम हुआ, तो आने वाले दिनों में बॉलीवुड की कई ऐसी नामचीन हस्तियां नप जाएंगी, जिन्हें आपने रुपहले पर्दे पर बीसियों बार देखा है और अक्सर हम अपनी ज़िंदगी में उनकी नकल उतारने की कोशिश करते हैं.

असल में सिरसा ने एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी के घर हुई तथाकथित ड्रग्स पार्टी को लेकर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जो शिकायत दी थी, ब्यूरो ने उसे गंभीरता से लेते हुए उस शिकायत पर जांच शुरू करने का भरोसा दिया है. ब्यूरो का कहना है कि अगर शिकायत के मुताबिक वीडियो सही पाया गया और उसमें ड्रग्स के इस्तेमाल की बात सामने आई, तो एनसीबी गुनहगारों पर कार्रवाई ज़रूर करेगी.

Advertisement

एनसीबी के सूत्रों ने शनिवार को ये खुलासा किया था. सिरसा ने एक पार्टी के वायरल वीडियो के हवाले से इसमें नज़र आ रहे सेलिब्रिटीज़ समेत इसके आयोजक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाना बहुत ज़रूरी है.

इस मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती तो खैर एनसीबी के सामने पहले ही 25 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के नामों का ज़िक्र कर चुकी है, जो रेव पार्टीज़ के शौकीन हैं. या फिर जो नशे में खुशियां ढूंढते रहे हैं. लेकिन इससे पहले कि एनसीबी इन 25 सेलिब्रिटीज़ तक पहुंचती, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा सरीखे कुछ जाने पहचाने चेहरे सवालों के घेरे में आ चुके हैं. 

गरज़ ये कि सुशांत की ड्रग्स पार्टी की जांच कर रही एनसीबी को पावना डैम के पास टापू पर बने सुशांत के फार्म हाउस को लेकर जो बातें पता चली हैं, उसके मुताबिक सारा अली खान, सिमोन खंबाटा और रकुलप्रीत जैसी एक्ट्रेस और सेलिब्रिटीज़ का ज़िक्र आ चुका है. एनसीबी के मुताबिक सुशांत अक्सर अपने इस फार्म हाउस में अपने दोस्तों और करीबियों के साथ पार्टीज़ किया करते थे और इन पार्टीज़ में जम कर ड्रग लेने-लिवाने का दौर भी चलता था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement