गुजरात: महिला के लिव-इन पार्टनर ने उसकी दो बेटियों से किया रेप, प्रेग्नेंट होने के बाद गिरफ्तार

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

Advertisement
दूसरी बेटी की मेडिकल जांच चल रही है. (Photo: Representational) दूसरी बेटी की मेडिकल जांच चल रही है. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नवसारी,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

गुजरात के नवसारी जिले में एक 38 वर्षीय व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस बी.वी. गोहिल के अनुसार, आरोपित व्यक्ति पिछले छह वर्षों से चिखली तालुका में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. महिला पहले की शादी से अपनी 13 और 14 वर्षीय दो बेटियों सहित चार नाबालिग बच्चों (दो बेटे और दो बेटियां) के साथ रह रही थी. महिला सात वर्ष पहले तलाकशुदा हो चुकी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, जब महिला की एक बेटी को पेट दर्द की शिकायत हुई तो डॉक्टरों ने उसकी मेडिकल जांच की. जांच में पता चला कि 14 वर्षीय लड़की गर्भवती है. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपित व्यक्ति ने पिछले कई महीनों से उन दोनों के साथ बार-बार बलात्कार किया था. दूसरी बेटी की मेडिकल जांच भी चल रही है.

इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस आगे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »