कौन है सुधीर सांगवान? जो Sonali Phogat को दे रहा था ड्रग्स

टिकटॉक स्टार और बीजेपी की नेता रही सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है और वह गोवा पुलिस की रडार पर हैं. बता दें कि उनका पीए सुधीर सांगवान खुद कानून का जानकार है और उसके पास LLB की डिग्री है.

Advertisement
सुधीर सांगवान पर घूम रही शक की सुई सुधीर सांगवान पर घूम रही शक की सुई

aajtak.in

  • रोहतक,
  • 28 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

टिकटॉक स्टार और बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब इसमें उनके निजी सचिव (PA) सुधीर सांगवान की भूमिका नजर आ रही है. गोवा पुलिस सुधीर सांगवान को भी सोनाली फोगाट की मौत के मामले में संदिग्ध मान रही है. बता दें कि सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में संदिग्ध उनका पीए सुधीर सांगवान खुद कानून का जानकार है और उसके पास एलएलबी की डिग्री है. वह गोहाना बार एसोसिएशन का मेंबर है. 

Advertisement

कुछ दिन सुधीर ने गोहाना में वकालत की, लेकिन नहीं चली. इसके बाद उसने पोल्ट्री फार्म खोला, वो भी नहीं चला. इसके बाद उनसे किसानों को पॉली हाउस में सब्सिडी दिलवाने का काम शुरू किया, जिसमें उस पर घोटाले का आरोप लगा. सांगवान पर सब्सिडी का पैसा किसानों को ना देकर खुद रख लेने का आरोप है और इस मामले में उसे जेल की हवा भी खानी पड़ी थी.

सुधीर सांगवान 2015-16 में रोहतक के सेक्टर-2 में किराये के मकान में रहता था लेकिन उसका व्यवहार अच्छा नहीं था इसलिए मकान मालिक ने सुधीर से जबरन अपना घर खाली करवाया था. उस दौरान सुधीर के साथ उसके माता-पिता के अलावा पत्नी और बेटी भी रहती थी. लेकिन बाद में मकान मालिक ने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया और 7 महीने के अंदर मकान खाली करवा लिया.

Advertisement

इसके बाद 2019 में सुधीर सांगवान सोनाली फोगाट से मिला, लेकिन इस बीच वो क्या करता रहा और कहां था? इसकी जानकारी किसी को नहीं है. सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सुधीर का परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

बता दें कि गोवा पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है, उसमें सुधीर बोतल से सोनाली को कुछ पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन वो बार-बार उसे रोक रही हैं और उस पदार्थ को पीने से बच रही हैं. अब पुलिस को शक है कि ये पदार्थ MDMA ड्रग्स है जो सोनाली को दिया जा रहा है. 

वहीं, इस मामले को लेकर सोनाली फोगाट के परिजन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिले. सोनाली के परिवारवालों ने सीबीआई जांच की मांग की है जिस पर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है.

मुख्यमंत्री ने सोनाली के परिजनों को बताया कि उन्होंने उनकी मौत के मामले में गोवा के सीएम से भी बात की है. रिपोर्ट के मुताबिक, परिजनों की मांग के मुताबिक हरियाणा सरकार गोवा सरकार से सीबीआई जांच का अनुरोध करेगी.

(इनपुट - सुरेंद्र सिंह)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »