बंगाल: 30 हजार रुपये उधार नहीं लौटाने पर भड़का शख्स, गोली मारकर कर दी दोस्त की हत्या

तफ्तीश करने पर सामने आया कि मृतक आनंद सिंह आरोपियों से 30 हजार रुपये उधार लिए थे. समय से रुपये वापस न कर पाने की वजह से तीनों दोस्तों में विवाद हुआ और ये विवाद बढ़ता गया. इसी के लिए आनंद सिंह की हत्या कर दी गई.

Advertisement
प्रतीकात्मक चित्र प्रतीकात्मक चित्र

aajtak.in

  • हुगली ,
  • 17 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST
  • पश्चिम बंगाल के हुगली में युवक की हत्या
  • दोस्त ने की गोली मारकर दोस्त की हत्या
  • 30 हजार रुपये लेनदेन का था मामला

कहते हैं कि पैसा ऐसी चीज है जो अच्छे से अच्छे रिश्ते में भी दरार डाल देता है. यही हुआ पश्चि‍म बंगाल के हुगली में, जहां दो दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त की हत्या कर दी, वह भी महज 30 हजार रुपये के लिए. इस मर्डर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

पुलिस ने बताया कि एक युवक ने अपने ही दो दोस्तों से 30 हजार रुपये कर्ज लिए थे. इसी पैसे के लिए विवाद हुआ और दोनों दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement

इस बारे में जानकारी देते हुए चंदननगर कमिश्नरेट के डीसीपी श्रीरामपुर अरविंद आनंद ने बताया कि महज 30,000 रुपये के लिए दो दोस्तों ने ही अपने एक दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इन दोनों के नाम दीपक जायसवाल और भोला दास हैं और मरने वाले युवक का नाम आनंद सिंह (30) था. 

पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि हुगली के रिसड़ा स्थि‍त कुंडू कॉलोनी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तफ्तीश करने पर सामने आया कि मृतक आनंद सिंह ने आरोपियों से 30 हजार रुपये उधार लिए थे. समय से रुपये वापस न कर पाने की वजह से तीनों दोस्तों में विवाद हुआ और ये विवाद बढ़ता गया. इसी के लिए आनंद सिंह की हत्या कर दी गई.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आनंद सिंह कोलकाता के एक निजी संस्थान में काम करता था. आनंद अपने काम से घर वापस लौट रहा था, उसी दौरान रास्ते में उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. घायल होने के बाद दोनों दोस्तों ने मिलकर उसे गोली भी मार दी. आनंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रिसड़ा थाने की पुलिस ने मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्ट- भोलानाथ साहा

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »