प्रेम प्रसंग में हुई नेशनल लेवल के पैरा बैडमिंटन प्लेयर की हत्या, प्रेमिका सहित दो आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग से दो लोगों को जमशेदपुर के एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक महिला शामिल है, जिसका खिलाड़ी के साथ अफेयर था. उनके बीच पैसे को लेकर भी विवाद था.

Advertisement
जमशेदपुर के एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जमशेदपुर के एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

aajtak.in

  • जमशेदपुर,
  • 31 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

झारखंड के हजारीबाग से दो लोगों को जमशेदपुर के एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में एक महिला शामिल है, जिसका खिलाड़ी के साथ अफेयर था. उनके बीच पैसे को लेकर भी विवाद था. इस वजह से आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. मृतक का नाम प्रशांत कुमार सिन्हा है. आरोपियों की पहचान काजल सुमन और रौनक कुमार के रूप में हुई है.

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि आरोपी काजल सुमन और उसके दोस्त रौनक कुमार को पुलिस टीम ने प्रशांत कुमार सिन्हा का शव बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया. दोनों हजारीबाग के लोहसिंघना इलाके के निवासी हैं. शनिवार को हज़ारीबाग के चड़वा पुल के नीचे से एक प्लास्टिक की बोरी में मृतक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. वो पिछले 20 दिनों से अपने घर से लापता था.

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत कुमार सिन्हा और काजल सुमन के बीच प्रेम संबंध के साथ पैसों के मामले को लेकर विवाद था. इस वजह से काजल ने रौनक के साथ मिलकर साजिश रची. कुछ दिन पहले हजारीबाग के हासमियां मोहल्ले में एक गौशाला में प्रशांत की गला दबाकर हत्या कर दी. मृतक के परिजनों ने 22 मार्च को बिरसानगर थाने में उसके लापता होने का केस दर्ज कराया था. इसके बाद से उसकी तलाश चल रही थी.

Advertisement

एसएसपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस तकनीकी सेल की मदद से जुटाए गए सबूतों के साथ जांच टीम को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने काजल और रौनक को गिरफ्तार किया. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस ने उनके द्वारा दी गई निशानदेही पर प्रशांत कुमार सिन्हा का शव बरामद कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि प्रशांत कुमार सिन्हा और काजल सुमन साल 2019 में मिले थे. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया था. इसी दौरान दोनों के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ था. उन्हीं पैसों के लिए उनके बीच बाद में विवाद हो गया. प्रशांत राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी थी. उसने कई मौकों पर झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था. पिछले साल युगांडा में पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »