वॉशिंग मशीन में बैठाया, बाथरूम में बंद किया... बेंगलुरु के डे-केयर में मासूमों से क्रूरता का आरोप

बेंगलुरु के एचएएल स्थित कैपजेमिनी परिसर के एक डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि दो से तीन साल के बच्चों को वॉशिंग मशीन में बैठाया जाता था, जबरन टॉयलेट पर बैठाया जाता था, टॉयलेट जेट से मुंह में पानी डाला जाता था और बाथरूम में बंद किया जाता था. वायरल वीडियो के बाद पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस और बाल अधिकार आयोग मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
(Photo: Representational) (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST

बेंगलुरु के एचएएल क्षेत्र स्थित कैपजेमिनी परिसर के अंदर संचालित एक डे-केयर सेंटर में बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वायरल हुए वीडियो के आधार पर एचएएल पुलिस स्टेशन में पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

आरोप है कि दो से तीन साल के मासूम बच्चों को डराने और चुप कराने के लिए केयरगिवर्स उन्हें फ्रंट-लोडिंग वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाती थीं. इतना ही नहीं, बच्चों को जबरन वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट पर बैठाया जाता था और टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी डाला जाता था. आरोप यह भी है कि रोने या शोर करने पर बच्चों को बाथरूम में बंद कर दिया जाता था.

Advertisement

बताया गया है कि इन बच्चों के माता-पिता नौकरी के दौरान उन्हें इसी डे-केयर सेंटर में छोड़कर जाते थे. वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है.

पुलिस में शिकायत दर्ज होने के साथ-साथ इस मामले की शिकायत कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में भी की गई है. पुलिस ने सभी पांच आरोपित केयरगिवर्स को नोटिस जारी कर दिया है और वायरल वीडियो की जांच के साथ पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »