UP: बीमार महिला पर बताया भूत का साया, तांत्रिक ने गर्म चिमटे से की पिटाई

जानकारी मिली है कि 40 वर्षीय अनीता कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. ऐसे में उनके ससुराल वालों ने किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने के बजाय तांत्रिक का सहारा लिया. अब उस तांत्रिक ने भी इलाज के नाम पर उस महिला को प्रताड़ित किया, उसकी पिटाई की और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया.

Advertisement
महिला को तांत्रिक ने गर्म चिमटे से पीटा महिला को तांत्रिक ने गर्म चिमटे से पीटा

aajtak.in

  • फतेहपुर,
  • 03 जून 2021,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST
  • महिला को तांत्रिक ने गर्म चिमटे से पीटा
  • बीमार महिला पर बताया भूत का साया
  • पति को किया गया गिरफ्तार

यूपी के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अंधविश्वास की तमाम सीमाओं को तोड़ दिया गया. एक बीमार महिला पर पहले भूत-प्रेत का साया बताया गया और बाद में बाकायदा तांत्रिक को बुलवा गर्म चिमटे से पिटाई करवा दी. घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तब जाकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पति को मामले में गिरफ्तार किया गया. 

Advertisement

महिला को तांत्रिक ने गर्म चिमटे से पीटा

जानकारी मिली है कि 40 वर्षीय अनीता कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं. ऐसे में उनके ससुराल वालों ने किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने के बजाय तांत्रिक का सहारा लिया. उस तांत्रिक ने भी इलाज के नाम पर उस महिला को प्रताड़ित किया, उसकी पिटाई की और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया.

बताया गया है कि उपचार के नाम पर उस महिला की गर्म चिमटे से पिटाई की गई. उसे जानबूझकर जलाया गया. वो महिला चीखती रही, तड़पती रही, लेकिन ना वो तांत्रिक रुका और ना ही परिवार का मन बदला. वो तो चीख-पुकार इतनी ज्यादा रही कि गांव वालों को इस घटना की सूचना मिल गई और उनकी तरफ से समय रहते पुलिस को सूचित कर दिया गया. फिर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अनीता के पति को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

अंधविश्वास की पराकाष्ठा

इस पूरी घटना के बारे में पीड़िता के भाई जयनारायण ने विस्तार से बताया है. उनकी मानें तो सबसे पहले उनके बेटे ने अपनी बुआ को उस बुरी हालत में देखा था. कहा गया है कि मेरा लड़का पहाड़ीपुर जा रहा था तभी रोटी चौराहे में पता चला की बुआ की हालत ख़राब है और उसे तांत्रिकों ने मारा है, अगर मेरी बहन को कोई दिक्कत थी तो मुझे खबर करना चाहिए लेकिन कोई खबर नहीं किया. अगर लड़का हमारा नहीं जाता तो हमें मालूम ही नहीं चलता, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस पति को पकड़कर ले गई.

क्लिक करें- दिल्लीः तंत्र-मंत्र की आड़ में मां-बेटे की हत्या की, नगदी चुराकर भागा, 12 घंटे में अरेस्ट 

वहीं इस घटना पर जाफरगंज के सीओ दिनेश मिश्राने ने कहा है कि थाना क्षेत्र के धरुहापुर गांव में बीमार महिला को ठीक करने के लिए तांत्रिकों को बुलाया गया था , जिसके बाद तांत्रिकों ने महिला के हाथ व पैर में किसी गर्म चीज से चोट पहुंचाई. महिला को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »