झारखंड: तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए महिला की हत्या, पहले जीभ फिर प्राइवेट पार्ट काटा

गढ़वा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर तंत्र-मंत्र सिद्धि के नाम पर पहले महिला की जीभ फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काटकर मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम मृतक महिला की बहन और बहनोई ने दिया.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

चंदन कश्यप

  • गढ़वा,
  • 27 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST
  • अंधविश्वास में पति के सामने महिला की हत्या
  • 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी पुलिस

झारखंड के गढ़वा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अंधविश्वास के चक्कर में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया गया. यह घटना नगर उटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जले हुए शव के कुछ अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. 

Advertisement

तंत्र-मंत्र सिद्धि के नाम पर पहले महिला की जीभ काटी गई फिर प्राइवेट पार्ट को काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना को अंजाम महिला की बहन और उसके पति ने दिया. बताया जा रहा है कि दोनों ने मृतक महिला के पति के सामने तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर रहे थे. महिला की मौत के बाद ओझा बहन और बहनोई ने महिला के शव को उसके मायके रंका थाना क्षेत्र के खुरा में ले जाकर जला दिया और चुपचाप घर आ गए.     

मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया कि पहले उसकी पत्नी की जीभ काटी फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया. वो तड़पती रही और वो चुपचाप खड़ा देखता रहा. लेकिन जब उसे अपनी की याद आने लगी तो उससे रहा नहीं गया. इस मामले पर पुलिस अधिकारी प्रमोद केशरी ने बताया की महिला की हत्या हुई है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले से पर्दाफाश कर दिया जाएगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »