सुकेश चंद्रशेखर केसः ED के रडार पर बॉलीवुड के दो और सितारे

प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में बॉलीवुड के दो और स्टार आ गए हैं. बताया जाता है कि दोनों को सुकेश चंद्रशेखर की ओर से महंगे उपहार दिए गए थे.

Advertisement
सुकेश चंद्रशेखर (फाइल फोटो) सुकेश चंद्रशेखर (फाइल फोटो)

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST
  • सुकेश ने जबरन वसूली के बाद दिए थे उपहार
  • एक अभिनेत्री, एक गायक संगीतकार के नाम

सुकेश चंद्रशेखर के मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रडार पर बॉलीवुड के दो और स्टार आ गए हैं. दो सौ करोड़ की जबरन वसूली के मामले की जांच कर रहे ईडी के रडार पर अब एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ बॉलीवुड के एक सिंगर भी हैं. जिनसे जल्द ही पूछताछ भी की जा सकती है. 

जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में बॉलीवुड के दो और स्टार आ गए हैं. बताया जाता है कि दोनों को सुकेश चंद्रशेखर की ओर से महंगे उपहार दिए गए थे. सुकेश चंद्रशेखर की ओर से दोनों को भी एक व्यापारी की पत्नी से जबरन वसूली के बाद उपहार दिए गए थे. ईडी की जांच की जद में अब ये दोनों भी आ गए हैं.

Advertisement

हालांकि, इनके नाम सामने नहीं आए हैं. सूत्रों का कहना है कि इनके नाम मामले की जांच के दौरान कटे थे. इससे पहले फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से भी इस मामले में ईडी की टीम पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज से सुकेश चंद्रशेखर के सामने बैठाकर पूछताछ की थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »