10 मिनट देर से पहुंचने पर DPS के टीचर ने पीटा, वेंटिलेटर पर पहुंचा 12वीं का छात्र, टीचर सस्पेंड

फरीदाबाद सेक्टर-11 के डीपीएस सकूल में पीटीआई टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा. परिजनों का आरोप है कि छात्र स्कूल 10 मिनट लेट पहुंचा था. इस पर पीटीआई टीचर ने छात्र को मारा. इससे धीरे-धीरे बच्चे की हालत बिगड़ने लगी. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्कूल प्रबंधन के कारण उनके बच्चे की जिंदगी खतरे में है.

Advertisement
DPS School फरीदाबाद DPS School फरीदाबाद

सचिन गौड़

  • फरीदाबाद ,
  • 11 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

फरीदाबाद में पीटीआई टीचर की पिटाई की वजह से 12वीं का छात्र वेंटिलेटर पर पहुंच गया है. वह दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. पीड़ित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला डीपीएस स्कूल सेक्टर-11 का है. 

जानकारी के मुताबिक, अपूर्वा सिंह यादव डीपीएस स्कूल सेक्टर-11 में 12वीं का छात्र है. परिजनों का आरोप है कि वह स्कूल 10 मिनट देर से पहुंचा था. इसपर पीटीआई टीचर लोकेश ने अपूर्वा को पीटा. इसके बाद धीरे-धीरे बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई. आज वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

Advertisement

लोकेश और स्कूल प्रबंधन के कारण आज उनके बच्चे की जिंदगी खतरे में है. परिजनों ने बताया, "जब हम स्कूल प्रबंधन से मिले थे, तो उस समय पीटीआई टीचर लोकेश ने बच्चे को मारने की बात कबूल की थी. लोकेश ने कहा कि उनका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, इसलिए पिटाई की. बच्चे ने पिटाई की बात अपने भाई को भी बताई थी."

परिजनों ने डीपीएस सेक्टर-11 स्कूल प्रबंधन की मान्यता रद करने की मांग की है. आरोपी पीटीआई टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. मामले में डीपीएस सेक्टर-11 के प्रिंसिपल मनीष वाधवा ने कहा कि वे इस मामले में अभिभावकों के साथ हैं. जांच पूरी होने तक पीटीआई लोकेश को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने बच्चे के साथ मारपीट वाली बात को सिरे से नकार दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »