साली, साड़ी और कत्ल की साजिश... महिला के भेष में जीजा ने काटा युवती का गला, वजह हैरान कर देगी

दिल्ली में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया. महिला फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने भेष बदलकर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी को पास की बिल्डिंग की छत से गिरफ्तार किया गया. घायल युवती अस्पताल में भर्ती है.

Advertisement
रोहिणी में पारिवारिक विवाद में कत्ल की कोशिश की घटना सामने आई है. (Photo: Representational) रोहिणी में पारिवारिक विवाद में कत्ल की कोशिश की घटना सामने आई है. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

दिल्ली के रोहिणी में पारिवारिक झगड़ा हिंसक मोड़ पहुंच गया. 27 साल की एक फिजियोथेरेपिस्ट पर उसके जीजा ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी महिला के भेष में पहुंचा था. उसने थेरेपी सेंटर के अंदर कटर ब्लेड से साली का गला काट दिया.

युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान जय प्रकाश यादव के रूप में हुई है. वो नजफगढ़ का रहने वाला है. एक कोचिंग सेंटर में टीचर है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2025 से आरोपी का अपनी पत्नी और उसके परिवार के साथ विवाद चल रहा था.

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वो अपने ससुराल वालों से बदला लेना चाहता था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसके ससुराल के लोगों ने उसकी मां पर हमला किया था. वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने शक से बचने के लिए विग और महिलाओं के कपड़े पहन लिए. इसके बाद वह सेक्टर-24 स्थित एक थेरेपी सेंटर पहुंचा, जहां पीड़िता काम करती थी.

इस मामले में सोमवार दोपहर को करीब 12.21 बजे पुलिस को सूचना मिली.

पुलिस को बताया गया कि एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है. उसका गला काट दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल ले गई. वहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल वो बयान देने की स्थिति में नहीं है.

Advertisement

इस वारदात के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने बिल्डिंग और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. 

इसी दौरान आरोपी को पास की एक बिल्डिंग की छत से दबोच लिया गया, जहां वो छिपा हुआ था. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया कटर ब्लेड बरामद हुआ है. क्राइम सीन को सील कर फोरेंसिक टीम से जांच कराई गई.

पुलिस ने बताया कि बुध विहार थाने में हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. इस मामले की विस्तृत जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »