फरवरी में सजे सपने, जून में मिली मौत की गहरी 'खाई', सिया-केतन की इंगेजमेंट का वीडियो

केतन विशाल अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब केतन और सिया गोयल के रोका समारोह का वीडियो सामने आया. फरवरी में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं तथा एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते दिखाई देते हैं. वीडियो देखकर किसी को भी उनके रिश्ते में तनाव का अंदाजा नहीं होगा. हालांकि अब सिया मामले की मुख्य आरोपी है. पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है कि उसने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी.

Advertisement
वीडियो में केतन और सिया एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. Photo ITG वीडियो में केतन और सिया एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. Photo ITG

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

फरवरी महीने की उन खुशियों भरी तस्वीरों को देखकर शायद ही कोई यह कल्पना कर सके कि कुछ महीनों बाद यही रिश्ता एक सनसनीखेज हत्याकांड की वजह बन जाएगा. केतन विशाल अग्रवाल और सिया गोयल के रोका समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 और 21 फरवरी का है, जबकि दोनों का रोका 19 फरवरी को संपन्न हुआ था.

Advertisement

वीडियो में केतन और सिया एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए नजर आते हैं. समारोह के दौरान दोनों परिवारों के बीच खुशी का माहौल दिखाई देता है. सिया अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाती और वीडियो बनवाती दिख रही है. वहीं, केतन भी अपनी होने वाली जीवनसंगिनी के साथ इस खास पल का आनंद लेता नजर आता है. सबसे खास दृश्य वह है, जब दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं और मौजूद लोग तालियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.

वीडियो में नहीं दिखा तनाव
वीडियो देखने वालों के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि यही सिया आज केतन हत्याकांड की मुख्य आरोपी के रूप में जांच के घेरे में है. वीडियो में कहीं भी उसके चेहरे पर तनाव, असहजता या किसी तरह की नाराजगी दिखाई नहीं देती. वह पूरी तरह खुश और रिश्ते को लेकर उत्साहित नजर आती है.

Advertisement

हालांकि, अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. केतन की मौत के बाद पुलिस जांच में कई नए पहलू सामने आए हैं. जांच एजेंसियां इस आरोप की भी पड़ताल कर रही हैं कि सिया ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. इसी एंगल से पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों के रिश्ते, बातचीत तथा घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है.

एक तरफ यह वीडियो है, जिसमें भविष्य के सुनहरे सपने दिखाई देते हैं, तो दूसरी तरफ वही रिश्ता अब एक चर्चित आपराधिक मामले में बदल चुका है. यही वजह है कि यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों के मन में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »