प्रयागराज: गंगा में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, मचा कोहराम

गंगा में नहाते वक्त दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. दोनों अपने साथियों के साथ बिजौरा घाट पर नहाने गए थे. उसी बीच दोनों गहरे पानी में चले गए. और दोनों की डूबने से मौत हो गई. 

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 09 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST
  • गोताखोरों ने एक शव निकाला
  • एक को बचाने में दूसरा भी डूबा

संगम नगरी प्रयागराज में दो बच्चे गंगा में नहाते वक्त डूब गए जिससे दोनों की जान चली गई. मामला उरवा के बिजौरा घाट का है. दरअसल रामनगर गांव के दोनों बच्चे एक स्कूल में क्लास 6 में पढ़ते थे, 12 साल का हर्षवर्धन और दूसरा 12 वर्ष का साथी आलोक सिंह, दोनों अपने साथियों के साथ बिजौरा घाट पर नहाने गए थे. लेकिन एक बच्चा गहरे पानी में चला गया. वहीं दूसरा उसे बचाने की कोशिश करने लगा. उसी बीच दोनों गहरे पानी में चले गए. और दोनों की डूबने से मौत हो गई. 

Advertisement

गोताखोरों ने एक शव निकाला
उनके साथ उसके दूसरे साथियों ने जब शोर मचाया तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. घर वाले पहुंचे तो कोहराम मच गया और चीख पुकार शुरू हो गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और शव खोजने की जद्दोजहद शरू कर दी. घंटो बाद एक बच्चे की लाश निकाली जा सकी जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है. 

गांव के कुछ हमउम्र बच्चे गंगा नहाने को लेकर रामनगर गांव निकले थे तभी ये हादसा हो गया. वहीं घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »