भांग के नशे में युवक ने धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला और पोते पर किया हमला

श्रीपेरंबदूर के पट्टुनुल इलाके में भांग के नशे में एक 20 वर्षीय शख्स ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके 5 वर्षीय पोते पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया. दोनों की हालत अभी नाजुक बनी हुई है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

अक्षया नाथ

  • श्रीपेरंबदूर,
  • 19 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST
  • भांग के नशे में युवक ने किया बुजुर्ग महिला पर हमला
  • महिला के पोते पर भी हमला करके कर दिया घायल
  • वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार

तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 20 वर्षीय शख्स ने भांग के नशे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 5 साल के बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना पट्टुनुल इलाके की है. आरोपी युवराज अक्सर भांग के नशे में इलाके में हंगामा मचाने के लिए बदनाम है.

Advertisement

युवराज ने भांग के नशे में इस बार अपनी पड़ोस में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला वेलंकनी पर धारधार हथियार से हमला कर दिया. यही नहीं, उसने वेलंकनी के 5 वर्षीय पोते को भी नहीं छोड़ा. उसे भी युवराज ने हमला करके घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि युवराज और बुजुर्ग महिला के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी.

दादी और पोते की हालत नाजुक

जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी युवराज ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. महिला की चीख सुनकर जब उसका पोता बाहर आया तो उस पर भी आरोपी ने हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. महिला और बच्चे की चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया. लेकिन दोनों की हालत बेहद नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल दादी और पोते दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

आरोपी के माता पिता से पूछताछ

उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. मामला दर्ज करके उन्होंने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी के माता-पिता से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »