UP: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था पति, विवाद हुआ तो गला रेतकर की हत्या

फतेहपुर में एक शख्स ने चाकू से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया था. लेकिन वहां पर दोनों के बीच किसी बात पर जमकर विवाद हो गया और शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी.

Advertisement
पति ने पत्नी का गला चाकू से रेत डाला पति ने पत्नी का गला चाकू से रेत डाला

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 06 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST
  • चाकू से गला रेतकर पत्नी की हत्या
  • दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था
  • हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शख्स ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी के गले में वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल महिला को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement

ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित देर रात रंजीत नाम का शख्स ससुराल गया था. यहां पर उसका पत्नी पूजा देवी से किसी बात पर  विवाद हो गया. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रंजीत घर के अंदर से चाकू ले आया और पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे वो घायल होकर चीखने चिल्लाने लगी. मौका पाकर आरोपी पति भाग निकला. खून से लथपथ पूजा की आवाज सुनकर उसकी मां व बहन ने पड़ोसियों को आवाज दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पत्नी के गले पर किए चाकू ताबड़तोड़ वार  

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. पुलिस मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए. बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. 

Advertisement

पति-पत्नी में काफी समय से चल रहा था विवाद

वहीं इस मामले में सीओ संजय सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के कस्बे में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की जा रही है.  


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »