UP: प्रेम विवाह से नाराजगी, भाई दूज पर घर आए दामाद की ससुर ने ली जान, फिर गाड़ दिया शव

फर्रुखाबाद से एक हत्या का मामला सामने आया है. भाई दूज पर एक शख्स ने अपने दामाद की हत्या कर दी और शव घर के अंदर गड्ढे में गाड़ दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बेटी के प्रेम विवाह से काफी नाराज था.

Advertisement
हत्या के बाद शव को दफना दिया हत्या के बाद शव को दफना दिया

फिरोज़ खान

  • फर्रुखाबाद,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST
  • बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था पिता
  • ससुर ने कर दी दामाद की हत्या
  • हत्या के बाद शव को खाली मकान में गाड़ दिया
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हत्या का मामला सामने आया है. भाई दूज पर एक शख्स ने अपने दामाद की हत्या कर दी और शव को घर के अंदर गड्ढे में गाड़ दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बेटी के प्रेम विवाह से काफी नाराज था. जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

सरहं गांव का रहने वाला अंकित नोएडा में सिलाई का काम करता था. यहीं पर उसकी मुलाकात फर्रुखाबाद की रहने वाली एक लड़की से हुई. दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हुआ फिर दोनों ने शादी कर ली. दोनों की जाति अलग होने से लड़की के घर वाले शादी से खुश नहीं थे. लड़की अपने पति के साथ एक साल तक अपने घर नहीं गई. लेकिन दोनों को लगा कि परिजनों का गुस्सा शांत हो गया होगा. इसलिए भाई दूज पर दोनों ने घर जाने का फैसला किया.  

हत्या के बाद शव को गाड़ दिया 

मौका मिलते ही ससुराल वालों ने अंकित की हत्या कर दी और लाश को पड़ोस के खाली पड़े मकान के गड्ढे मे दबा दिया. शक होने पर जब पत्नी ने अपने पति के बारे में पूछताछ की तो उसके परिजन टालमटोल करने लगे. इस पर लड़की ने इस मामले की जानकारी अपने पति के परिजनों को दी. 

Advertisement

इसके बाद लड़के के परिजनों ने पुलिस में सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और घर की छत पर टूटा हुआ मोबाइल मिला. फिर पड़ोस के बंद मकान की तरफ देखा तो ताजा मिट्टी देख पुलिस को कुछ शक हुआ. इसके बाद उस जगह की खुदाई कराई गई जिसमें अंकित का दबा हुआ शव मिला. पत्नी समेत परिजनों ने शव की पहचान कर ली.

पुलिस ने खुदाई कर जमीन से निकाला शव 

वहीं इस मामले पर मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा नोएडा में सिलाई का काम करता था. त्योहार पर घर आया था. सोमवार को वो घर से नोएडा के लिए निकला था पर नहीं पहुंचा. जब हमने उसकी पत्नी की माता को फोन कर अंकित के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वो कल शाम को आया था और फिर चला गया. हमें कुछ शक हुआ फिर हम अपनी बहू के मायके आए तो यहां से सब लोग गायब थे. फिर पड़ोस के बंद पड़े मकान को तलाशा तो वहां गड्ढा मिला. इसकी सूचना हमें पुलिस को दी फिर गड्ढे को खोदकर पुलिस ने अंकित के शव को बरामद किया. बहू के परिजन भी नोएडा में रहते थे तभी से अंकित और नेहा की जान पहचान हो गई थी.  

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया 

इस मामले में पुलिस का कहना की फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सरहं निवासी कन्हैया लाल अवस्थी ने शहर कोतवाली मे तहरीर दी है कि उनका बेटा अंकित नोएडा में रहता था जो यहां आया था. इस सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और गड्ढे से शव को बरामद किया. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तर कर लिया है. आरोपी मृतक का ससुर है. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »