कोलकाताः गुजरात के कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पत्नी का भी शव बरामद

कोलकाता में एक दंपति की हत्या हुई है. कारोबारी गुजरात के रहने वाले थे. पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए कई एंगलों पर जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि दंपति की गोली मारकर हत्या की गई है.

Advertisement
कोलकाता में गुजराती दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई (फाइल फोटो) कोलकाता में गुजराती दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 06 जून 2022,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST
  • कोलकाता में रहता था दंपति
  • पुलिस कई एंगलों पर जांच कर रही

कोलकाता के व्यस्ततम इलाके हरीश मुखर्जी रोड स्थित एक फ्लैट में सोमवार को एक दंपत्ति की हत्या की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक कारोबारी मूलतः गुजरात के रहने वाले थे. वह कोलकाता में रहते थे. दंपति की गोली मारकर हत्या की गई है. 

पुलिस ने बताया कि गुजराती कारोबारी अशोक शाह और उनकी पत्नी रोश्मिता शाह की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है. दंपति अपनी बेटी के साथ एक अपार्टमेंट में रह रहे थे. शाम को जब उसकी बेटी घर वापस आई तो उसने देखा कि माता-पिता खून से लथपथ पड़े हैं. उसने तत्काल प्रभाव से पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर और STF के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. पुलिस इस हत्या के आरोपी तक पहुंचने के लिए तमाम एंगलों पर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा. पुलिस अभी मानकर चल रही है कि आरोपियों ने लूट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. 

सीपी बिनिथ गोयल ने कहा कि शवों पर कुछ चाकू के निशान मिले हैं. पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि घर से कुछ कीमती सामान गायब है. घर की अलमारी खुली हुई थी. वारदात के बाद पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम ने भी घटनास्थल का दौरा किया.

हरीश मुखर्जी रोड वही रास्ता है, जहां से रोजाना सीएम ममता बनर्जी सचिवालय के लिए जाती हैं. घटनास्थल के पास ही मुख्यमंत्री आवास और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का घर है. (रिपोर्ट- ऋतिक)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »