मेरठ: हथौड़े से सिर पर वार, गला-मुंह चाकू से काटा, तोड़े सभी दांत...पत्नी की हत्या कर खुद थाने पहुंचा पति

मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की बेटे के सामने निर्मम हत्या कर दी. आज सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया और उसका गला-मुंह चाकू से काट दिया. फिर खुद आरोपी पति थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया.

Advertisement
मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 14 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ की घटना
  • बेटे के सामने पति ने की पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. शख्स ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर गर्दन काटकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

दरअसल मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोक पुरी निवासी देवेंद्र सिंह की शादी प्रतिमा से हुई थी. इनका 10 साल का बेटा भी है. प्रतिमा सरधना के नानू गांव में प्राइमरी स्कूल में सरकारी शिक्षिका थी. अक्सर पति पत्नी में विवाद रहता था. बताया जा रहा है कि पति शराब भी पीता था और अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा रहता था, नौबत मारपीट तक पहुंच जाती थी.

चश्मदीद 10 साल के बेटे आशु ने बताया कि वह सुबह मोबाइल में गेम देख रहा था, इस बात को लेकर मम्मी ने उसको डांटा और स्कूल का होमवर्क पूरा ना होने पर पिटाई की. इसी बीच उसके पिता भी वहां पहुंच गए. पिता के सिर में दर्द हो रहा था. बेटे की पिटाई को लेकर पति पत्नी में विवाद बढ़ गया. 

बेटे के अनुसार, उसके पिता ने मां के सिर में पीछे से एक हथोड़ा मार दिया और फिर चाकू से पत्नी का गला और मुंह काट दिया. बेटे के अनुसार हथौड़े से पत्नी के सारे दांत में तोड़ दिए. बेटे ने बताया कि वो अपने पिता से गुहार लगा रहा था कि मां को छोड़ दो लेकिन पिता ने बेटे को डांट दिया और चुप रहने को कहा और पत्नी को मार कर कंबल से ढक दिया.

Advertisement

पत्नी को मार कर पति अपने बेटे के साथ थाने पहुंच गया और वहां जाकर पूरी घटना को पुलिस से बताया. पुलिस उसके घर पहुंची जहां कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू और हथौड़ा भी बरामद कर लिया. सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अपनी पत्नी की हत्या करके पति खुद थाने पहुंचा है और पूछताछ में उसने बताया कि कोरोना के दौरान उसका कारोबार समाप्त हो गया था, जिसको लेकर विवाद रहता था, जांच की जा रही है मुकदमा लिख कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »