पंजाब: प्रेमी के साथ भागी पत्नी, शख्स ने बेटों की हत्या के बाद की खुदकुशी

फरीदकोट से एक हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने पहले अपने दोनों बेटों की हत्या की फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया. पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश में जुटी है.

Advertisement
शख्स ने दो बेटों की हत्या के बाद खुदकुशी की शख्स ने दो बेटों की हत्या के बाद खुदकुशी की

प्रेम कुमार पासी

  • फरीदकोट ,
  • 30 जून 2021,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST
  • बेटों की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी
  • पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था शख्स

पंजाब के फरीदकोट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम मंगलू शेख था और वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था.

इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 

Advertisement

बेटों की हत्या के बाद शख्स ने लगाई फांसी 

पुलिस को प्रथम दृष्टया में यह मामला पत्नी के अवैध संबंध से जुड़ा दिखाई दे रहा है. इससे दुखी होकर शख्स ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस मृतक की पत्नी की खोजबीन में जुटी है. तीनों शवों को जिला अस्पातल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह घटना बीते सोमवार रात की है. इस घटना का पता लोगों को दिन में उस समय लगा जब पड़ोसियों ने देखा कि झुग्गी के अंदर से न तो बच्चे बाहर निकले और न ही मंगलू शेख. इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.  

पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागी 

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीटी थाना के एसएचओ किरणदीप सिंह ने बतया के उन्हें एक घटना की सूचना मिली कि कैंट ऐरिया के नजदीक एक मंगलू शेख नाम के व्यक्ति ने अपने दो बच्चों  की हत्या करने के बाद घर में फंदा लगा के खुदकुशी कर ली है. मृतकों में मंगलू के अलावा उसके दोनों बेटे थे. एक लड़की भी है जो घर पर नहीं थी जिसकी वजह से वो बच गई. बड़ा बेटा सात और छोटा बेटा पांच साल का था. 

Advertisement

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी 

पुलिस ने मृतक के पूरे परिवार इस घटना को लेकर सूचित कर दिया है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जल्द ही आत्महत्या के सही कारणों का पता लगा लिया जाएगा.  पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है, जिससे वो काफी दुखी था इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »