दिल्ली: जेल में बंद था दोस्त, उसकी पत्नी से बना लिए संबंध, निकलकर किया मर्डर

कुणाल से उसकी पुरानी दोस्ती थी. जब रॉबिन जेल में बंद था इसी दौरान कुणाल के रॉबिन की पत्नी के साथ उसके अवैध रिश्ते हो गए और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. 

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST
  • लिव-इन में थी लड़की
  • जेल में बंद था तो पत्नी के साथ बन गए अवैध रिश्ते

दिल्ली पुलिस ने सदर बाजार में हुए कत्ल के एक मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कत्ल की ये वारदात 8 जून की रात की है जब एक शख्स को चाकुओं से गोद दिया गया था और उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया. जांच में आरोपी ने खुलासा किया कि कुणाल से उसकी पुरानी दोस्ती थी. जब रॉबिन जेल में बंद था इसी दौरान कुणाल के रॉबिन की पत्नी के साथ उसके अवैध रिश्ते हो गए और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे.

Advertisement

जिसके बाद से रॉबिन ने कुणाल का कत्ल करने की ठान ली और 8 जून की रात रॉबिन अपनी बहन के घर से लौट रहा था उसने देखा कि मुंडे वाली गली में कुणाल उसकी बीवी रीना के साथ कहीं जा रहा है इसी गुस्से में आकर रॉबिन ने कुणाल को चाकू से गोद दिया और वहां से फरार हो गया था.

8 जून को हत्या
दरअसल 8 जून की रात सदर बाजार इलाके में पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स को चाकू मार दिया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई.

लिव-इन में थी लड़की
मरने वाले की पहचान कुणाल नाम के शख्स के तौर पर हुई है. जिस वक्त कत्ल हुआ कुणाल एक लड़की के साथ कहीं जा रहा था. लड़की रीना (बदला हुआ नाम) कुणाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी. लड़की ने पुलिस को बताया कि कत्ल की वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति रॉबिन है.

Advertisement

रॉबिन तीस हजारी से गिरफ्तार
इस पूरे मामले में नॉर्थ दिल्ली पुलिस के डिस्ट्रिक्ट सागर सिंह कलसी ने बताया कि इस मामले में एक टीम बनाई गई थी. जिस टीम को प्रज्ञा आनंद एसीपी सदर बाजार लीड कर रहे थे और कन्हैया लाल यादव एसएचओ सदर बाजार के कमान में कत्ल की यह जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान कई रेड और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस रॉबिन की तलाश में जुट गई. पुलिस अफसरों ने रॉबिन की तलाश में आनंद पर्वत, सराय रोहिल्ला, चंचल पार्क, रघुबीर नगर, बहादुरगढ़, नांगलोई तमाम इलाकों में गई और आखिरकार रॉबिन को तीस हजारी से गिरफ्तार कर लिया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »