हैवान बना पति, पत्नी को होटल में खिलाया खाना फिर पुल से फेंका, जिंंदा दिखी तो पत्थर से कुचला

पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज का केस दर्ज कराया था. मामले में पति को जेल हुई थी. खुद को जेल भेजे जाने का बदला लेने के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पहले तो उसे 50 फिट ऊंचे पुल से नीचे फेंका, उसके बाद पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी.

Advertisement
मृतिका दीपा और आरोपी पति शैलेंद्र. मृतिका दीपा और आरोपी पति शैलेंद्र.

अनुज ममार

  • नरसिंहपुर,
  • 08 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर (Narshinghpur) जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस को बताया कि दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई है. पुलिस को शक हुआ, सख्ती से उससे पूछताछ की तो हत्या की बात सामने आई. 

आरोपी ने बताया कि उसने खुद ही अपनी पत्नी को जान से मार डाला. पत्नी और ससुराल वालों ने मुझ पर दहेज का केस दर्ज कराया था. मुझे जेल जाना पड़ा था. उसी का बदला लेने के लिए पत्नी की हत्या की है.

Advertisement

दरअसल, मामला नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत का है. 5 जनवरी को शैलेंद्र शर्मा पत्नी 27 वर्षीय दीपा बर्मन को होटल में खाना खिलाने ले गया था. खाना खाकर दोनों  बाइक से वापस घर लौट रहे थे.

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बने रेलवे ब्रिज पर गाड़ी रोक कर शैलेंद्र ने पत्नी दीपा को गाड़ी से नीचे उतारा. दीपा जब तक कुछ समझ पाती उसके पहले ही पति ने दीपा को पुल से नीचे फेंक दिया.

जिंदा बचने पर पत्थरों से कुचला

शैलेंद्र ने देखा की 50 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी दीपा जिंदा है तो वह पुल से नीचे उतरा, पत्नी के पास पहुंचा और दर्द से कराहती पत्नी को पत्थर से कुचल कर मार डाला. पत्नी का बेरहमी से कत्ल करने के बाद आरोपी पति पुलिस से संपर्क किया.

पुलिस से कहा- पत्नी की पुल से गिरने से हुई मौत

Advertisement

हत्या को एक्सीडेंट दर्शाने के लिए शैलेंद्र ने पुलिस को फोन किया और कहा कि मेरी पत्नी की पुल से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने पर करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने घटना स्थल पहुंचे.

पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि यह हादसा नहीं हत्या है. तुरंत ही पति शैलेंद्र को हिरासत में ले लिया गया और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई. साथ ही शव को पुल के नीचे से उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बदला लेने के लिए की पत्नी की हत्या

करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, करेली के सुभाष वार्ड निवासी शैलेंद्र शर्मा पिता विष्णु शर्मा की साल 2017 में जबलपुर की दीपा बर्मन से शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद दीपा ने पति पर दहेज केस दर्ज कराया था. केस में पति शैलेंद्र को जेल में भी जाना पड़ा था. उसी का बदला लेने के लिए उसने पत्नी की हत्या की.

दो महीने पहले ही आई थी ससुराल

पुलिस के मुताबिक, दीपा दो माह पहले ही मायके से लौटकर ससुराल आकर रहने लगी थी. पति और पत्नी के आपसी विवाद की कारण ही दीपा की हत्या की गई.

बेटी को मारता था, भूखा भी रखता था : पीड़ित परिवार

मृतिका दीपा के पिता अशोक कुमार बर्मन और मां उमा बर्मन ने बताया कि दामाद शैलेंद्र शादी के बाद से ही दीपा पर अत्याचार करने लगा था. पति शैलेंद्र और सास दीपा से दहेज की मांग करते थे और मारपीट करते थे. कई बार दीपा को इन लोगों ने खाना तक नहीं दिया.

Advertisement

दीपा की मां ने रोते हुए कहा कि दहेज केस दर्ज कराने के बाद जब दामाद जेल चला गया था तो उसने माफी मांगी थी. कहा था कि अब से कुछ भी नहीं करुंगा. उसकी बातों का भरोसा करते हुए हम दो महीने पहले ही बेटी को वापस ससुराल छोड़कर गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »