महाराष्ट्र विधान भवन में फर्जी पास से एंट्री का खुलासा... 5 गिरफ्तार, मंत्रालय और विधानसभा कर्मचारी भी शामिल

महाराष्ट्र विधान भवन में बजट सत्र के दौरान फर्जी पास से एंट्री का बड़ा मामला सामने आया है. इस सिलसिले में मरीन ड्राइव पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मंत्रालय और विधान भवन के कर्मचारी भी शामिल हैं. पढ़ें इस गंभीर मामले की पूरी कहानी.

Advertisement
इस फर्जीवाड़े में मंत्रालय और विधानसभा के कर्मचारी भी शामिल थे (फोटो-ITG) इस फर्जीवाड़े में मंत्रालय और विधानसभा के कर्मचारी भी शामिल थे (फोटो-ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

महाराष्ट्र के विधान भवन में बजट सत्र के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. फर्जी पास के जरिए अंदर प्रवेश करने की कोशिश का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले ने विधान भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की भी संलिप्तता सामने आई है.

Advertisement

महाराष्ट्र विधान भवन में बजट सत्र के दौरान फर्जी पास का इस्तेमाल कर प्रवेश करने की कोशिश का मामला सामने आया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं. मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू की गई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस के मुताबिक, इस फर्जी पास का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति को अंदर भेजने की योजना बनाई गई थी. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब विधान भवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं। ऐसे में यह चूक बेहद गंभीर मानी जा रही है.

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दत्तात्रय गुंजाल को यह फर्जी पास दिया गया था. हैरानी की बात यह है कि इस पास पर चीफ मिनिस्टर ऑफिस एडवाइजर लिखा हुआ था, जिससे उसे आसानी से अंदर प्रवेश मिल सकता था. यह पास देखने में पूरी तरह असली जैसा लग रहा था, जिससे शुरुआती स्तर पर किसी को शक नहीं हुआ. लेकिन जब विधान भवन पुलिस को इस पास पर संदेह हुआ, तब पूरे मामले की गहराई से जांच की गई. इसके बाद इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ.

Advertisement

इस मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में दो मंत्रालय के कर्मचारी और दो विधान भवन के कर्मचारी शामिल हैं, जो इसे और भी गंभीर बनाता है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव गुंजल (53), गणपत भाऊ जावले (50), नागेश शिवाजी पाटिल (42), मनोज आनंद मोरबले (40) और स्वप्निल रमेश तायडे (40) के रूप में हुई है. इन सभी ने मिलकर फर्जी पास तैयार करने और उसका इस्तेमाल करने की साजिश रची थी. सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आने के बाद प्रशासन भी सख्त हो गया है.

विधान भवन सिक्योरिटी और पुलिस की इंटरनल जांच में इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. जांच में सामने आया कि पास को गलत तरीके से तैयार कर सिस्टम को धोखा देने की कोशिश की गई थी. इसके बाद विधान भवन प्रशासन ने इसकी शिकायत मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

हालांकि अब तक की जांच में किसी तरह के पैसे के लेन-देन की बात सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इस एंगल को भी खंगाल रही है. मरीन ड्राइव पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फर्जी पास बनाने के पीछे असली मकसद क्या था. इस घटना के बाद विधान भवन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement