एमपी: शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या, पत्नी और बेटी घायल

मध्य प्रदेश शिवसेना के पूर्व  प्रमुख रहे रमेश साहू की इंदौर के पास उमरी खेड़ा में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. रमेश साहू उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे. रमेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है.

Advertisement
रमेश साहू (फाइल फोटो) रमेश साहू (फाइल फोटो)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 02 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की हत्या
  • इंदौर में वारदात को दिया अंजाम
  • पुलिस मामले की कर रही है जांच

मध्य प्रदेश में शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं रमेश साहू की पत्नी और बेटी को आरोपियों ने चोट पहुंचाई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. जिसके बाद मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

मध्य प्रदेश शिवसेना के पूर्व प्रमुख रहे रमेश साहू की इंदौर के पास उमरी खेड़ा में गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. रमेश साहू उमरी खेड़ा में साईं राम ढाबा संचालित करते थे. रमेश साहू की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है. वहीं बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी और बेटी को भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई है. जिसमें वो घायल हो गईं.

Advertisement

हालांकि घटनास्थल से कोई सामान या पैसा चोरी नहीं किया गया है. आरोपियों ने केवल हत्या की वारदात को ही अंजाम दिया है. जिसके चलते पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है. वहीं घटना के बाद रमेश साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

10 साल से ज्यादा वक्त तक प्रदेश प्रमुख

बता दें कि मध्य प्रदेश में करीब 10 साल से अधिक समय तक रमेश साहू प्रदेश शिवसेना प्रमुख रहे हैं. ताजा मामले में अज्ञात बदमाश खंडवा रोड़ स्थित शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख रमेश साहू के ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख की हत्या को अंजाम दे दिया. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए.

पुलिस की जांच शुरू

परिजनों के मुताबिक लूट की नीयत से हत्या की गई है. वहीं मृतक रमेश का पहले तेजाजी नगर और सदर बाजार थाने में आपराधिक रिकॉर्ड भी है. जिसको लेकर पुलिस पुरानी रंजिश के मामले पर जांच कर रही है. वहीं हत्या की जानकारी लगते ही सीएसपी, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »