शादी का झांसा देकर यौन शोषण, निकाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव... लखनऊ में पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में 23 वर्षीय युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती ने गर्भवती होने पर उसके साथ मारपीट करने का इल्जाम भी लगाया है. पढ़ें संगीन आरोपों वाले इस मामले की पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है (सांकेतिक फोटो-ITG) पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है (सांकेतिक फोटो-ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां आलमनगर इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी युवक ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए. 

Advertisement

बिहार की रहने वाला है पीड़िता
युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले की रहने वाली है. वह पिछले करीब तीन साल से अपनी मां के साथ लखनऊ के आलमनगर इलाके के अशोक विहार राज गार्डेन में रह रही है. 

निकाह का झांसा देकर बनाए संबंध
युवती के मुताबिक इसी दौरान उसकी पहचान कश्मीरी बाग पक्का बाग निवासी फरदीन खान से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया. युवती का आरोप है कि इसी भरोसे के चलते उसने आरोपी पर विश्वास किया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.
युवती का कहना है कि आरोपी फरदीन खान ने उससे कहा कि वह उससे निकाह करेगा और बाद में हिंदू धर्म अपनाकर हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेगा. 

Advertisement

आरोपी के संग पीड़िता की शादी
पीड़िता के अनुसार 20 अक्टूबर 2024 को आरोपी ने निकाह किया. लेकिन युवती का आरोप है कि निकाह के दौरान उससे फर्जी तरीके से निकाहनामा पर हस्ताक्षर करवा लिए गए. उसे भरोसा दिलाया गया कि आगे चलकर दोनों परिवारों की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की जाएगी. इसी भरोसे में युवती आरोपी के साथ संबंध में रही.

शादी के बाद किराए के मकान में रखा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद आरोपी उसे अपने घर ले जाने के बजाय पास में ही एक किराए के मकान में रखने लगा. वहीं रहकर वह लगातार उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने और कलमा पढ़ने का दबाव बनाता था. युवती का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगा. इसके अलावा उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था. युवती के मुताबिक आरोपी का व्यवहार धीरे-धीरे और अधिक हिंसक होता चला गया.

पेट पर लात मारने का आरोप
पीड़िता के मुताबिक वह करीब तीन महीने की गर्भवती हो गई थी. इसी दौरान उसने आरोपी से धर्म परिवर्तन के वादे को लेकर सवाल किया. आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पेट पर लात मार दी. युवती का कहना है कि इस हमले के कारण उसका गर्भपात हो गया. आरोप यह भी है कि घटना के बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने तालकटोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस पूरे मामले पर डीसीपी वेस्ट जोन विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement