पत्नी को बेहोश कर पति ने मुंह में डाली LPG की पाइप, दर्द से तड़पकर हुई मौत

इटारसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया. यह आरोपी मुम्ब्रा में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर अपनी लड़की को लेकर फरार हो गया था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • इटारसी,
  • 06 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST
  • मुंब्रा में आरोपी ने की पत्नी की हत्या
  • गांव भाग रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से हत्या के आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया. यह आरोपी मुम्ब्रा में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर अपनी लड़की को लेकर फरार हो गया था, जिसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने इस आरोपी को इटारसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, मुम्ब्रा की जीवन बाग बुरहानी इमारत में रहने वाले शाहनवाज सैफी ने अपनी बीवी सदफ सैफी की हत्या कर दी और अपनी दो साल की बच्ची को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी शाहनवाज सैफी को मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस निरीक्षक मधुकर कड ने बताया कि सदफ और शाहनवाज का प्रेम विवाह हुआ था और पिछले कुछ दिनों से दोनों में झगड़े हो रहे थे, 1 सितंबर को भी झगड़ा हुआ और फिर शाहनवाज सैफी ने पहले अपनी बीवी सदफ सैफी को कुछ नशीली दवाएं खिलाईं फिर उसकी हत्या कर फरार हो गया.

रसोई गैस का पाइप मुंह में लगाया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सदफ के बेहोश हो जाने के बाद उसके बदन को भी शाहनवाज ने कई जगह जला दिया और फिर रसोई गैस की पाइप सदफ के मुंह में लगाकर बाहर से घर का दरवाजा बंद कर अपनी दो साल की बेटी को लेकर भाग गया. हत्या के बाद शाहनवाज अपने गृह क्षेत्र यूपी के मुरादाबाद के लिए एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर फरार हो रहा था.

Advertisement

मुम्ब्रा पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने सदफ की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं शाहनवाज की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो पाया कि वो मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर है, फिर मुम्ब्रा पुलिस ने इसकी सूचना इटारसी आरपीएफ को दी और ऐसे शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »