'तू मानेगी नहीं...' कहते हुए Delhi में रेप पीड़िता पर फेंकी स्याही, लड़की बोली- मंत्री के बेटे से खतरा

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री के बेटे रोहित जोशी के उपर दिल्ली में रेप की FIR दर्ज करवाने वाली पीड़िता पर स्याही जैसा कुछ पदार्थ फेंका गया, ऐसा पीड़िता का आरोप है. साउथ ईस्ट दिल्ली में वारदात हुई. शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
रेप पीड़िता पर फेंका केमिकल. रेप पीड़िता पर फेंका केमिकल.

अरविंद ओझा / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली ,
  • 12 जून 2022,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST
  • कालिंदी कुंज रोड पर हुआ हमला
  • शाहीन बााग थाने में दर्ज हुआ केस

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप केस दर्ज करवाने वाली पीड़िता पर हमला हुआ है. आरोप है कि शनिवार रात कुछ लोगों ने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में उसे जान से मारने की कोशिश की. ऑटो से आए दो युवक लड़की पर कोई स्याही जैसा केमिकल फेंककर चले गए, जो उसके चेहरे और हाथ पर लगा. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शनिवार को पीसीआर कॉल आई कि कुछ बदमाशों ने एक लड़की पर कुछ फेंका और भाग गए. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और इस मामले में पीड़िता ने बयान दिया कि जब वह अपनी मां के साथ कालिंदी कुंज रोड से गुजर रही थी, तो अज्ञात बदमाशों ने एक लड़की पर कोई पदार्थ फेंका और मौके से भाग निकले. पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवकों ने हमला करने से पहले कहा कि "तू मानेगी नहीं, केस वापस क्यों नहीं ले रही है..."

पीड़िता को अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां जांच में पता चला कि पीड़ित के शरीर पर नीली स्याही फेंकी गई थी. इस मामले में  शाहीन बाग थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 195A, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है.  

Advertisement

बता दें कि राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दिल्ली में रेप समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी. आरोप है कि मंत्री के बेटे ने 23 साल की लड़की को नशीला पदार्थ मिलाकर कई बार रेप किया था. पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के सदर बाज़ार थाने में आईपीसी की धारा 376, 312, 328, 366, 377, 506, 509 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है.

पीड़िता का कहना है कि केस दर्ज कराए जाने के बाद अब उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा है. लिहाजा, उसे सुरक्षा मुहैया करवाई जाए. पीड़ित लड़की एक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर चुकी है. गौरतलब है कि पहले भी पीड़िता ने हमले की आशंका जताई थी और कहा था कि आरोपी रसूखदार है. लिहाजा सुरक्षा दी जाए. 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे सवाई माधोपुर ले जाया गया, जहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया. उसे कुछ होश नहीं रहा और आरोपी रोहित जोशी ने उसके साथ रेप किया. आरोपी ने कई जगहों पर उसके साथ रेप किया है. लड़की का ये भी कहना है कि मंत्री के बेटे ने मारपीट की और जबरन गर्भपात कराया था. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »