मोबाइल से वीडियो बनाने पर टीचर ने लगाई डांट, आहत छात्रा स्कूल की इमारत से कूदी

स्कूल में मोबाइल यूज करने पर टीचर ने छात्रा को डांट लगा दी. सभी के सामने फटकार लगाए जाने से आहत छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी. घटना में उसके कूल्हे और पैर में गंभीर चोट आई है. फिलहाल उसकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

प्रमोद माधव

  • करूर,
  • 27 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:20 PM IST

कर्नाटक के करूर शहर में टीचर की डांट से आहत छात्रा ने स्कूल से पहली मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की. घटना में उसके पैर और कूल्हे में गंभीर चोट आई है. गंभीर हालत में छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छात्रा ने सुसाइड के प्रयास का कारण भी पुलिस को बताया है. 

Advertisement

करूर के लालापेट थाना इलाके में मौजूद सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया. गंभीर अवस्था में उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया. यहां उसका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है.

अस्पताल पहुंची लालापेट थाना पुलिस ने जब उससे छलांग लगाने की वजह पूछी तो छात्रा ने कहा, ''स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं. मैं भी कार्यक्रम में मौजूद थी. तभी स्कूल की ही लड़की ने मुझसे उसके मोबाइल में कार्यक्रम का वीडियो बनाने को कहा था. लेकिन मैंने मना कर दिया.

तब वह बोली कि मोबाइल किसी और को दे दो. मैंने अपने आस-पास देखा तो सभी काफी दूर बैठे हुए थे. इसलिए मैं खुद ही वीडियो बनाने लगी. लेकिन तभी टीचर ने मुझे मोबाइल के साथ पकड़ लिया और सबके सामने डांट लगा दी. मैंने उन्हें बताया भी कि मुझे किसी और ने वीडियो बनाने को कहा है. लेकिन टीचर ने मेरी  बात नहीं सुनी और मुझे सबके सामने झूठा कहा. इस बात का मुझे बहुत बुरा लगा था. इसलिए मैंने स्कूल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी.''

Advertisement

दूसरे एंगल से भी कर रहे जांच

मामले की जांच कर रहे लालापेट थाना पुलिस अधिकारी ने कहा है कि छात्रा ने टीचर के डांटे जाने के कारण कूदने की बात कही है. फिर भी हम दूसरे एंगल से जांच कर रहे हैं. यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं छात्रा को किसी ने धक्का तो नहीं दिया हो या फिर उसका पैर फिसल गया हो.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »