महिलाओं को छेड़ता था हेडमास्टर, ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

सुंदरगढ़, ओडिशा में एक आवासीय स्कूल के हेडमास्टर रे को महिलाओं से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक व्यवहार के आरोपों के बाद ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया. बताया गया कि यह फैसला कथित ‘कंगारू कोर्ट’ में लिया गया था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से छुड़ाया. पीड़ित की शिकायत पर चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि ग्रामीण हेडमास्टर पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement
आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप. (Photo: Screengrab) आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप. (Photo: Screengrab)

अजय कुमार नाथ

  • सुंदरगढ़,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक आवासीय स्कूल के हेडमास्टर के साथ ग्रामीणों ने कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें गांव में घुमाया. आरोप है कि हेडमास्टर पर गांव की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार और संबंध बनाने की कोशिश के आरोप लगे थे. इसके अलावा महिलाओं को छेड़ने का आरोप है.

मिली जानकारी के अनुसार, हेडमास्टर की पहचान रे के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने आरोपों को लेकर उन्हें घेर लिया और कुछ महिलाओं समेत कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की. इसके बाद कथित तौर पर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया. बताया जा रहा है कि यह सब एक तथाकथित 'कंगारू कोर्ट' के फैसले के बाद किया गया.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को भीड़ से छुड़ाया. पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को बाद में स्थानीय अदालत में पेश किया गया.

इधर ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर गांव की कई महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार करते थे. उनका यह भी दावा है कि स्कूल की रसोइया के साथ उनका कथित अवैध संबंध था और वह उस महिला पर अपने पति और तीन बच्चों को छोड़ने का दबाव बना रहे थे. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हेडमास्टर ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी थी.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक को भीड़ से बचाया गया. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement