गुरुग्राम: लूटने के लिए टैक्सी बुक की, बेल्ट से घोंट डाला ड्राइवर का गला, 2 अरेस्ट

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम बांच ने टैक्सी ड्राइवर के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ने ड्राइवर को एटीएम पिन नहीं बताने पर मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस मृतक के शव की तलाश में जुटी हुई है. आरोपियों ने गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने के लिए टैक्सी बुक थी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 03 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST
  • पुलिस कर रही ड्राइवर के शव की तलाश
  • आरोपियों से पूछताछ है जारी, टैक्सी की गई जब्त

गुरुग्राम पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटी हुई गाड़ी और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है. लेकिन पुलिस को अभी तक मृतक का शव नहीं मिला है. आरोपियों ने गुरुग्राम से फरीदाबाद के लिए टैक्सी बुक की थी फिर रास्ते में टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे.

Advertisement

एसीपी क्राइम गुरुग्राम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि नागेंद्र और अमरेंद्र नाम के दो आरोपियों को टैक्सी ड्राइवर की हत्या और लूट के मामले में गुरुग्राम के पालम विहार से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने के लिए टैक्सी बुक की और लूट की नियत से ड्राइवर अमरीश की आखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया. ड्राइवर का एटीएम छीन लिया और उसका पिन मांगने लगे. इस दौरान ड्राइवर का बताया पिन गलत निकला जिसके बाद दोनों ने मिलकर सीट बेल्ट से ड्राइवर का गला घोंट दिया और चाकुओं से गोद कर उसकी हत्या कर दी. दोनों आरोपी जंगल में ड्राइवर अमरीश की लाश फेंक टैक्सी लेकर फरार हो गए.

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया है कि टैक्सी ड्राइवर अमरीश की हत्या करने के बाद दोनों ने टैक्सी को फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड सोसाइटी के पास छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए थे. फिलहाल पुलिस अब यह पूछताछ कर रही है कि इस वारदात के अलावा आरोपियों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

नहीं मिला अमरीश का शव

Advertisement

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया चाकू और टैक्सी को बरामद कर लिया है. ड्राइवर अमरीश के शव को तलाशने के लिए पुलिस आरोपियों के बताई जगह पर पहुंची तो उन्हें अमरीश का शव नहीं मिला है. पुलिस का कहना है कि अमरीश के शव की तलाश की जा रही है.

( रिपोर्ट - नीरज कुमार वशिष्ठ )

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »