तमिलनाडु में पंजाब जैसा केस! हॉस्टल की लड़कियों के वीडियो दोस्त को भेजती थी, छात्रा समेत 2 गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली की घटना अभी पुरानी भी नहीं हुई थी कि अब तमिलनाडु के मदुरै में उसी तरह का मामला सामने आया है. मदुरै के एक प्राइवेट कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा अन्य लड़कियों की वीडियो और फोटो अपने दोस्त को भेजती थी. पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा के फोन से कई लड़कियों के वीडियो और फोटो मिले हैं. 

Advertisement
छात्रा का दोस्त भी गिरफ्तार छात्रा का दोस्त भी गिरफ्तार

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 25 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

पंजाब के मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा अन्य लड़कियों के नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड कर शिमला के अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही थी. छात्रा पकड़ी गई और जमकर हंगामा हुआ. ये चर्चित मामला अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि अब तमिलनाडु के मदुरै से भी इसी तरह का मामला सामने आया है.

चेन्नई में एक प्राइवेट कॉलेज की छात्रा को हॉस्टल की अन्य लड़कियों के ऐसे ही फोटो और वीडियो अपने दोस्त को भेजने के आरोप में पकड़ा गया है. बताया जाता है कि मदुरै के एक प्राइवेट कॉलेज में एक लड़की बीएड की छात्रा है. बीएड की ये छात्रा अन्नानगर इलाके में स्थित लड़कियों के एक हॉस्टल में रहती है. आरोप है कि ये छात्रा हॉस्टल में रहने वाली अन्य लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो गुप्त रूप से शूट कर अपने दोस्त को भेजती थी.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक छात्रा की गतिविधियों पर हॉस्टल की एक लड़की को शक हो गया. उसने इसकी जानकारी हॉस्टल की वार्डन को दी. लड़की की शिकायत पर एक्टिव मोड में आई हॉस्टल की वार्डन ने छात्रा का फोन लेकर जब चेक करना शुरू किया, वह चौंक गई. छात्रा के फोन में लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो पड़े हुए थे.

हॉस्टल की वार्डन ने छात्रा के फोन में लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो देखकर इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि छात्रा ने ये वीडियो और आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्त अशोक को भेजी थी. 31 साल का अशोक कामुधी में क्लीनिक चलाता है. बताया जाता है कि अशोक की तीन साल पहले ही शादी हो चुकी है.

छात्रा का आरोप है कि वह उसे हॉस्टल की लड़कियों की नहाते और कपड़े बदलते समय वीडियो और फोटो शूट कर खुद को भेजने का दबाव बना रहा था. पुलिस ने आरोपी छात्रा के साथ ही उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि छात्रा और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है. इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

बता दें कि इसी तरह का मामला पंजाब के मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में भी सामने आया था जहां हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा अन्य छात्राओं की नहाते समय वीडियो बनाकर शिमला के अपने दोस्त को भेज रही थी. पकड़े जाने के बाद छात्रा ने आरोप लगाया था कि उसके न्यूड वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »