गाजियाबाद : सपा मीडिया सेल के विवादित ट्वीट पर केस दर्ज, पुलिस ट्रांसफर में जाति को लेकर उठाए थे सवाल

समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल की तरफ से किए गए एक ट्वीट के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इसमें जाति व्यवस्था के आधार पर ठाकुरों को पुलिस थाने में नियुक्ति देने का आरोप लगाया गया था. ट्वीट में लिखा गया था कि सबका साथ, लेकिन एक जाति पर विश्वास? सिर्फ एक जाति का विकास? 

Advertisement
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के साहिबाबाद थाने में किया गया केस दर्ज. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के साहिबाबाद थाने में किया गया केस दर्ज.

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 16 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की तरफ से किए गए एक ट्वीट पर गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है. दरअसल, इस ट्वीट में पुलिस ट्रांसफर में जाति को लेकर सवाल उठाया गया था. 

सपा की मीडिया सेल की तरफ से ट्वीट किया गया था कि गाजियाबाद में 6 कोतवाली प्रभारियों के तबादले हुए है. इंदिरापुरम, साहिबाबाद, नंदग्राम, लिंक रोड, महिला थाना सहित मधुबन बापूधाम के कोतवाल बदले गए. सबका साथ, लेकिन एक जाति पर विश्वास? सिर्फ एक जाति का विकास? वोट के वक्त सब हिंदू? मलाई बंटते वक्त सिर्फ योगी जी के स्वजातीय ठाकुर? 

Advertisement

इसके साथ ही एक लिस्ट भी लगी हुई है. इसमें लिखा है कि निरीक्षक योगेंद्र सिंह को वाचक पुलिस आयुक्त से प्रभारी निरीक्षक थाना इंदिरापुरम में, निरीक्षक मुनेंद्र सिंह प्रभारी चुनाव सेल को प्रभारी निरीक्षक थाना साहिबाबाद, निरीक्षक सचिन मलिक को प्रभारी निरीक्षक थाना साहिबाबाद से प्रभारी निरीक्षक थाना नंदग्राम, निरीक्षक सत्यवीर सिंह स्वाट टीम को प्रभारी निरीक्षक मधुबन बापूधाम में पदस्थ किया गया है.  

गाजियाबाद कमिश्नरेट ने दी यह सफाई  

मामले में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की तरफ से प्रेस नोट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि 16 मई को थाना साहिबाबाद में जवाहर पार्क शहीद नगर थाना साहिबाबाद जनपद के रहने वाले संदीप पाल ने तहरीर दी है. इसमें कहा गया है कि जनपद गाजियाबाद में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कुछ पुलिस अधिकारियों के स्थानांतररण किए गए थे. 

Advertisement

इसको लेकर समाजवादी पार्ट की मीडिया @mediacellsp नाम के ट्विटर हैंडल से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के मकसद से एक जाति विशेष की पोस्टिंग का गलत आरोप लगाया गया है. इस प्रकार उक्त ट्विटर हैंडल से भ्रामक सूचना फैलाई गई. इसके आधार पर साहिबाबाद में अभियोग पंजीकृत किया गया है. 

बताते चलें कि 15 मई को कमिश्नरेट गाजियाबाद के तहत कुल 6 थाना प्रभारियों के तबादले किए गए थे. इसमें 02 थाना प्रभारी सामान्य जाति से तथा 4 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »