गाजियाबाद में 11वीं की छात्रा को बंधक बनाया, 5 लोगों ने किया गैंगरेप

गाजियाबाद में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि होली खेलने के बहाने पांच आरोपी जबरन उसके घर में घुसे और बंधक बनाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 20 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST
  • नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप
  • पीड़िता ने SSP ऑफिस में की शिकायत

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा के साथ होली खेलने के बहाने 5 लोगों ने दुष्कर्म किया. पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है.

पीड़िता का आरोप है कि होली खेलने के बहाने पांच युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस आए और सभी ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप को अंजाम दिया.  

Advertisement

पीड़ित परिवार ने पुलिस वालों पर भी इस मामले में कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब वे इसकी शिकायत लेकर थाने गए तो वहां पुलिस वालों ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें मजबूरन एसएसपी के दफ्तर आना पड़ा.

बता दें, पीड़िता साहिबाबाद इलाके में अपने मामा-मामी के साथ रहती है. उसके माता पिता की मौत हो चुकी है. आरोप है कि बंधक बनाने के बाद युवकों ने लड़की के साथ मारपीट भी की. 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआत में लड़की के परिवार ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. अब गैंगरेप की जानकारी दी जा रही है. जिस पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »