पापा को दी मम्मी के अफेयर की खबर, नाराज मां ने प्रेमी संग 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतारा

यूपी के बुलंदशहर में एक महिला ने अपने चार साल के मासूम बेटे की प्रेमी का साथ मिलकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटा अपने पिता को मां के अफेयर के बारे में बता देता था. इसी बात से नाराज महिला ने बेटे की हत्या कर दी और शव एक पेड़ पर लटका दिया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में महिला का प्रेमी. पुलिस की गिरफ्त में महिला का प्रेमी.

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर,
  • 19 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला ने अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला का बीते 3 साल से एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था और उसका चार साल का बेटा इस बारे में अपने पिता को जानकारी देता था. इसी बात से नाराज होकर कलयुगी मां ने अपने मासूम बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  

Advertisement

सिकंदराबाद थाना इलाके की रहने वाली महिला अपने 4 साल के बेटे को लेकर गुरुवार देर शाम अपनी बहन के यहां चली गई थी. बहन के घर से महिला का प्रेमी अरुण महिला के 4 साल के बेटे को लेकर चला गया. इसके बाद महिला भी चली गई. इसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गई. जब कुछ पता नहीं चला तो मामले की शिकायत थाने में की गई. 

शिकायत मिलने पर देर रात तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. लोकेशन के आधार पर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने जब महिला के प्रेमी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने 4 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी है और शव को एक पेड़ पर टांग दिया है.  

महिला के पति ने दर्ज कराई शिकायत

Advertisement

मृतक बच्चे के पिता ने शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उसने कहा कि पत्नी  का एक रिश्तेदार के साथ पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा है. जब बेटा मां के साथ जाता था, तो वह इस अफेयर के बारे में पिता को जानकारी देता था. जब महिला का पति उसकी करतूतों को लेकर विरोध करता था, तो वह अपने बेटे को ही रास्ते से हटाने की धमकी देती थी.

इसी बीच, महिला ने गुरुवार को अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी. बच्चे का शव नगर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी सिटी एसएन तिवारी ने कहा कि एक शिकायत मिली थी कि 4 साल का बच्चा लापता हो गया है. इसके बाद पता चला कि बच्चे की मां के अरुण नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे. जब अरुण को लोकेशन पता कर पकड़ा गया और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बच्चे की हत्या कर दी है. उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया है. बच्चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »