दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की युवती से मारपीट, पुलिस हिरासत में 4 नाबालिग आरोपी

दिल्ली में मणिपुर की एक युवती के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. इस घटना के बाद सियासत भी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है.

Advertisement
मालवीय नगर की घटना पर सियासत तेज, AAP ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational) मालवीय नगर की घटना पर सियासत तेज, AAP ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में नॉर्थ ईस्ट की एक युवती के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है. ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है. डीसीपी आनंद मित्तल ने बताया कि साकेत कोर्ट के पास स्थित एक पार्क में मणिपुर की रहने वाली युवती अपनी दोस्त के साथ टहल रही थी. इसी दौरान कुछ लड़कों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दी.

Advertisement

लड़कियों ने जब इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया. आरोप है कि इसके बाद लड़कों ने युवती पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद घायल युवती को पुलिस की मदद से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया. इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया.

इसके बाद कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस लगातार पीड़ित लड़की के संपर्क में है. हालांकि, इस घटना को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर निशाना साधते हुए उनको नाकारा बताया है. 

Advertisement

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर ने पुलिस थानों को निर्देश दिए हैं कि क्राइम की रिपोर्ट कम दर्ज की जाए. यदि ऐसी स्थिति है तो पुलिस थानों को बंद कर देना चाहिए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में कई जगहों पर नशे का सामान बिक रहा है. खुलेआम जुए के अड्डे चल रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई करने में नाकाम है. इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »